Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पति के जन्मदिन पर वीडियो कॉल के दौरान हुई बहस, महिला ने पंखे से झूलकर दे दी जान
    मुख्य समाचार

    पति के जन्मदिन पर वीडियो कॉल के दौरान हुई बहस, महिला ने पंखे से झूलकर दे दी जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र जलग्रा टब्बा में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

    पति के जन्मदिन पर वीडियो कॉल के दौरान हुई कहासुनी

    मृतका की पहचान रजनी देवी (30) पत्नी केवल कुमार, निवासी जलग्रा टब्बा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रजनी का पति केवल कुमार नाइजीरिया में कार्यरत है और करीब डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में विदेश गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को केवल कुमार का जन्मदिन था और इसी उपलक्ष्य में रजनी उनकी व्हाट्सएप कॉल पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान केवल कुमार के पिता ने भी उनसे बातचीत की। कुछ देर बाद रजनी कमरे में चली गई, जहां उसने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी।

    दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    बताया जा रहा है कि रजनी का विवाह करीब सात साल पहले हुआ था और उनके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना ने पूरे जलग्रा टब्बा गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्यों को एकत्रित किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं, हालांकि आत्महत्या के पीछे का ठोस कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि एसएचओ इंस्पेक्टर गौरव भारद्वाज की देखरेख में मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा, “फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तथ्यों की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शादी के 3 महीने बाद ही मोनिका ने लगा लिया मौत को गले,वीडियो में कहा मर्जी से दे रही हु जान…

    May 13, 2026

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.