Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»मेनका गुरुस्वामी जो बन सकती हैं LGBTQ कम्युनिटी से आने वाली पहली भारतीय सांसद
    राजनीति

    मेनका गुरुस्वामी जो बन सकती हैं LGBTQ कम्युनिटी से आने वाली पहली भारतीय सांसद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह LGBTQ कम्युनिटी से आने वाली पहली भारतीय सांसद बनने जा रही हैं। टीएमसी ने उनके सिंगर व पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को भी मैदान में उतारा है।

    कौन हैं मेनका गुरुस्वामी?

    मेनका गुरुस्वामी के पिता मोहन गुरुस्वामी बीजेपी के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के स्पेशल एडवाइजर थे। मेनका ने 1997 में NLU बेंगलुरु से BALLB की डिग्री हासिल करने के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से BCL और फिर हार्वर्ड लॉ स्कूल से LLM किया। वकालत की डिग्री हासिल करने वाह वह तब के अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ जुड़ीं। वहीं, ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड से डिग्री लेने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में भी वकालत की प्रैक्टिस की।

    कौन हैं मेनका की पार्टनर?

    मेनका गुरुस्वामी LGBTQ समुदाय से आती हैं। उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू हैं। काटजू भी एक वकील हैं। दोनों ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 377 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में समुदाय के तरफ से पक्ष रखा था। दरअसल, साल 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट ने धारा 377 को निरस्त कर दिया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। तब सुप्रीम कोर्ट में मेनका ने अपनी पार्टनर के साथ मिलकर केस लड़ा था। मेनका ने इसके अलावे कई अन्य महत्वपूर्ण केस भी लड़े।

    पूर्व DGP राजीव कुमार को बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा तोहफा दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। राज्य में कई संवेदनशील मामलों के दौरान उनकी भूमिका चर्चा में रही थी।

    एक्ट्रेस कोयल मलिक भी जाएंगी राज्यसभा

    बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को भी टीएमसी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। कोयल बंग्ला फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी हैं।

    बाबुल सुप्रियो पर भरोसा कायम

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा छोड़कर TMC में शामिल होने के बाद वह राज्य की राजनीति में अधिक सक्रिय थे। पार्टी ने एकबार फिर उन्हें केंद्र की राजनीति में भेजने का फैसला लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, यूथ कांग्रेस के 200 पदाधिकारी निलंबित …

    November 5, 2026

    समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फिलहाल जेल में ही रहेंगे…  

    November 5, 2026

    चुनाव आयोग ने SIR घोषणा को ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाया, आयोग के कामकाज में भी कई बदलाव

    November 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.