Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला
    • चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
    • मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
    • अमरनाथ यात्रा, Jammu से रवाना हुआ तीसरा जत्था
    • उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान
    • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लोगों से 19 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»परीक्षा देने आई छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म
    मुख्य समाचार

    परीक्षा देने आई छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान एक छात्रा के प्रसव व नवजात को जन्म देने के मामले में समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं देने पर विभागीय कार्यवाही शुरु हो गई है। जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने बाथरुम में बच्चे को जन्म दिया था। इस प्रकरण में जनजाति विभाग धार के सहायक आयुक्त द्वारा शासकीय कन्या स्कूल पीथमपुर की प्राचार्य कल्पना भार्गव और परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राध्यक्ष मुकेश परमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    नोटिस में पूछा गया है कि आपके विद्यालय की छात्रा और केंद्र की परीक्षार्थी के इस कृत्य से जिला स्तर पर विभाग की छवि धूमिल हुई है। साथ ही, यह भी पूछा गया है कि इस संबंध में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार जानकारी क्यों नहीं भेजी गई। प्राचार्य से पूछा गया कि उनके संस्था प्रधान होने के नाते छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी सूचना एवं वस्तुस्थिति की जानकारी उन्हें रहना थी और इसके बारे में वरिष्ठ कार्यालय को सूचना दी जाना चाहिए थी। वहीं सहायक केंद्राध्यक्ष से पूछा कि मंडल की बोर्ड परीक्षा अत्यावश्यक सेवाओं में आती हैं। इस घटना की जानकारी से उन्हें तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत करवाना चाहिए था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला

    July 4, 2026

    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    July 4, 2026

    अमरनाथ यात्रा, Jammu से रवाना हुआ तीसरा जत्था

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.