Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जहरीली गैस से दूल्हे समेत 4 की मौत, घर में मची चीख-पुकार
    मुख्य समाचार

    जहरीली गैस से दूल्हे समेत 4 की मौत, घर में मची चीख-पुकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar News: जिस घर में अभी पांच दिन पहले ही शहनाइयां गूंजी थीं और नई नवेली दुल्हन के आगमन का जश्न मनाया जा रहा था, वहां रविवार को एक साथ चार अर्थियां उठने से कोहराम मच गया। वैशाली जिले के सराय थाना अंतर्गत अनवरपुर गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव ने एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों और एक भतीजे की जान ले ली। इस हादसे ने न केवल परिवार को तबाह कर दिया, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। 

    बचाने की कोशिश बनी काल 

    जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे 15 फीट गहरे सेप्टिक टैंक की सफाई का काम शुरू हुआ था। सबसे पहले 18 वर्षीय प्रियांशु कुमार टैंक के भीतर उतरा। जब 15 मिनट तक अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो उसे बचाने के लिए उसके पिता आनंद कुमार (46) नीचे गए। पिता-पुत्र दोनों के वापस न आने पर आनंद के दो छोटे भाई, पंकज कुमार और राहुल कुमार (24), भी बारी-बारी से एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में टैंक में उतर गए। टैंक में जमा मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों के प्रभाव से चारों मौके पर ही बेहोश हो गए। 

    5 दिन पहले ही हुई थी छोटे भाई की शादी 

    इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मरने वालों में सबसे छोटा भाई राहुल कुमार महज पांच दिन पहले (24 फरवरी) दूल्हा बना था। तीनों भाई (आनंद, राहुल और पंकज) असम में मजदूरी करते थे और राहुल की शादी के लिए ही 20 दिन पहले गांव आए थे। घर में अभी शादी की रस्में और खुशियां चल ही रही थीं कि इस भयावह हादसे ने परिवार के सभी बेटों को छीन लिया। 

    बचाव कार्य और प्रशासन की कार्रवाई 

    परिजनों के शोर मचाने पर तीन ग्रामीण भी उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरे और वे भी बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के एक जवान ने जान जोखिम में डालकर टैंक में उतरकर सभी सातों लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने परिवार के चारों सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन ग्रामीणों का इलाज अभी जारी है। 

    मृतकों में शिवजी साह का बड़ा बेटा आनंद कुमार (46 वर्ष), छोटा बेटा (नवविवाहित राहुल कुमार (24 वर्ष), मंझला बेटा पंकज कुमार, आनंद कुमार का बेटा प्रियांशु कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को राहत, तमिलनाडु के CM सी विजय जोसेफ पर टिप्पणी मामले में मिली जमानत

    July 4, 2026

    प्यार बांटने आती थी ‘लक्ष्मी’, वायनाड में एक हथिनी की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव

    July 3, 2026

    कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.