Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कृष्ण की नगरी मथुरा में भक्ति में डूबा शख्स आग उगलते अंगारों के बीच होलिका को पार करके निकल गया…
    मुख्य समाचार

    कृष्ण की नगरी मथुरा में भक्ति में डूबा शख्स आग उगलते अंगारों के बीच होलिका को पार करके निकल गया…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा: कृष्ण की नगरी मथुरा में होलिकादहन पर अजब नजारा देखने को मिला, जब कोसी कलां गांव फालेन के विश्व प्रसिद्ध पंडा मेला में भक्ति में डूबा शख्स आग उगलते अंगारों के बीच होलिका को पार करके निकल गया. ठीक होली के दिन इस गांव में पूरे रीतिरिवाज के साथ होलिका की प्रचंड अग्नि में से इसी गांव का रहने वाला संजू पंडा ऐसे निकल गया, जैसे वो आग में नहीं जमीन पर चल रहा हो.फालेन गांव में इस अनूठी परंपरा को लंबे समय से पूरा किया जाता रहा है. संजू पंडा ही नहीं, बल्कि सदियों से ये परंपरा चली आ रही है. पहले संजू पंडा के पिता और भाई इस आग से निकलते थे और अब संजू पंडा निकलते हैं.

    संजू पंडा का घोर तप

    भक्त प्रहलाद के मंदिर में संजू पंडा एक माह से घोर तप करते हैं और उपवास पर रहते हैं. पूरी निष्ठा से भगवान की पूजा अर्चना करते हैं. तभी इस अनूठे और आश्चर्य भरे काम को अंजाम दे पाते हैं.  इस विश्व प्रसिद्ध पंडा मेले में भारत के ही नहीं कई देशो के श्रद्धालु यहां आते हैं. भक्तराज प्रह्लाद की नगरी फालैन में जब संजू पंडा आग के अंगारों से निकला तो उससे पहले उसने प्रह्लाद जी के मंदिर में हवन किया.

    मथुरा होली की अनोखी परंपरा

    करीब 3 घंटे तक  हवन करने के बाद जब हवन की लौ ठंडी पड़ी तब संजू पंडा मंदिर से उठा और स्नान करने के लिए प्रह्लाद कुंड में चला गया. होली ब्रज का प्रमुख उत्सव है और इस उत्सव में अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं. कहीं पर लठमार होली होती है तो कही पर कपड़ा फाड़ हुरंगा,फूलों की होली तो कही चरकुला नृत्य. फालैन गांव मे सैकड़ों साल से चली आ रही प्रथा के अनुसार होलिका दहन के तत्काल बाद आग के शोलों के बीच से संजू पंडा ने निकल कर लोगों को दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया.

    कहा जाता है कि फालैन गांव भक्त प्रहलाद के वंशजों का गांव है. इसी कारण पंडा परिवार से एक व्यक्ति प्रति वर्ष अपनी इस वंशानुगत परंपरा को निभाता चला आ रहा है. होली की सुबह के जैसे ही 4 बजे वैसे ही संजू पंडा मंदिर से उठा और शुभ मुहूर्त में  पंडा जी प्रह्माद मंदिर में जलने वाले दीपक को लौ पर अपना हाथ रखते हैं. जब उन्हें दीपक की लौ ठंडी महसूस होने लगने लगती है, उसी समय वो अपने सारे कपड़े उतार कर और एक मात्र तन पर अंगोछा पहन कर मंदिर के समीप स्थित कुंड में स्नान कर सीधे दौड़ते हुए तालाब से आते हैं और आठ दस मीटर के वर्गाकार क्षेत्र मे धधकती आग के बीच से सकुशल निकल जाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.