Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»अंबानी परिवार का शाही अंदाज, साड़ी में नीता अंबानी और लहंगे में श्लोका मेहता
    लाइफस्टाइल

    अंबानी परिवार का शाही अंदाज, साड़ी में नीता अंबानी और लहंगे में श्लोका मेहता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     डेस्क:  बड़े-बड़े समारोहों और शादियों में जब भी अंबानी परिवार पहुंचता है, तो उनका स्टाइल और फैशन लोगों का ध्यान जरूर खींच लेता है। हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस शादी में कई बड़े क्रिकेट और फिल्मी सितारे पहुंचे, लेकिन अंबानी परिवार का शाही अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

    इस मौके पर नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ नजर आईं, जबकि उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता पति आकाश अंबानी के साथ शादी में शामिल हुईं। सास और बहू दोनों का स्टाइल इतना खास था कि लोगों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। जहां एक तरफ नीता अंबानी साड़ी में बेहद रॉयल और एलिगेंट लग रही थीं, वहीं श्लोका मेहता का मॉडर्न लहंगा लुक भी काफी आकर्षक लगा।

    रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं नीता अंबानी

    इस डे वेडिंग के लिए नीता अंबानी ने सॉफ्ट गोल्ड और आइवरी रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी। यह साड़ी स्वदेश और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के सहयोग से तैयार की गई थी। साड़ी पर भारी कढ़ाई नहीं की गई थी, बल्कि क्लासिक जरी वर्क से इसे बेहद शाही लुक दिया गया था। साड़ी पर सुनहरे पत्तों का सुंदर डिजाइन बना हुआ था और इसके बॉर्डर को फ्लोरल बेल और सेक्विन से सजाया गया था। बॉर्डर में हल्का रेड थ्रेड का टच भी दिया गया था, जो साड़ी को और खास बना रहा था। नीता अंबानी ने इस साड़ी को ओपन पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया, जिससे उनका लुक और भी रिच नजर आ रहा था।

    साड़ी के साथ पहना मैचिंग ब्लाउज

    नीता अंबानी ने अपनी साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज में राउंड नेक और हाफ स्लीव्स का डिजाइन दिया गया था। ब्लाउज पर सुनहरी जरी से धारियों वाला पैटर्न बनाया गया था, जो साड़ी के साथ काफी अच्छा लग रहा था। ब्लाउज के बॉर्डर पर रेड टच के साथ सेक्विन और सितारों की डिटेलिंग की गई थी, जिससे लुक में हल्की चमक भी जुड़ गई थी।

    डायमंड जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

    नीता अंबानी की जूलरी हमेशा की तरह बेहद खास थी। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए शानदार डायमंड नेकलेस पहना था। इसके साथ मैचिंग स्टड ईयररिंग्स और रिंग्स भी पहनी थीं। इसके अलावा हाथों में लाल चूड़ियां उनके लुक में खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ रही थीं। उन्होंने एक खूबसूरत गोल्डन पोटली भी कैरी की थी, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रही थी। लुक को पूरा करने के लिए नीता अंबानी ने मांग में सिंदूर लगाया और माथे पर महाराष्ट्रीयन स्टाइल की बिंदी लगाई। मिडिल पार्टिंग के साथ बनाए गए बन में सफेद फूल लगाए गए थे। ग्लॉसी लिप्स और हल्के मेकअप ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया।

    श्लोका मेहता का मॉडर्न लहंगा लुक

    वहीं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता पेस्टल शेड के कलरफुल लहंगा सेट में नजर आईं। उनका लहंगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मिश्रण था। लहंगे की हर कली में अलग-अलग सॉफ्ट रंग जैसे ब्लू, येलो और पिंक का इस्तेमाल किया गया था। इस पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन डिटेलिंग की गई थी, जो लहंगे को और आकर्षक बना रही थी।

    केप स्टाइल ब्लाउज ने दिया मॉडर्न ट्विस्ट

    श्लोका मेहता ने अपने लहंगे के साथ सेज ग्रीन रंग का ब्लाउज पहना था, जिस पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से बेल डिजाइन बनाया गया था। इस लुक की खास बात यह थी कि उन्होंने दुपट्टे की जगह केप स्टाइल जैकेट पहनी थी। इस केप पर भी फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी और बॉर्डर को कर्व कट डिजाइन के साथ मिरर वर्क से सजाया गया था। इस वजह से उनके लुक में मॉडर्न टच साफ नजर आ रहा था।

    हीरे-पन्ने की जूलरी में दिखीं क्लासी

    श्लोका मेहता ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए हीरे और पन्ने की जूलरी पहनी थी। उन्होंने एक खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना था, जिसमें पर्ल डिटेलिंग भी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कंगन पहने थे। बालों को उन्होंने हाफ पिनअप स्टाइल में रखा था और मेकअप को सॉफ्ट टोन में किया था। न्यूड ग्लॉसी लिप्स उनके पूरे लुक के साथ बहुत अच्छा लग रहा था।

    आकाश और मुकेश अंबानी का स्टाइल भी रहा खास

    शादी में आकाश अंबानी ने आइवरी रंग की शेरवानी पहनी थी, जो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से थी। इस शेरवानी पर हल्के सेज ग्रीन रंग की चिकनकारी की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर पहना था। वहीं मुकेश अंबानी ब्लैक बंदगला, व्हाइट शर्ट और ट्राउजर में नजर आए, जिसमें उनका लुक बेहद सादगी भरा लेकिन क्लासी लग रहा था।

    साड़ी में रॉयल लुक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    अगर आप भी साड़ी में रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो नीता अंबानी के स्टाइल से ये टिप्स ले सकती हैं। हमेशा रिच फैब्रिक वाली साड़ी चुनें। बहुत ज्यादा भारी कढ़ाई से बचें, ताकि लुक एलिगेंट लगे। स्टेटमेंट जूलरी पहनें। हेयर और मेकअप को हल्का और नेचुरल रखें। लाल या हरी चूड़ियां पहनकर लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ें। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…

    May 3, 2026

    क्या आप जानते हैं कि हमें एसी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…AC में आग की मुख्य वजहें…

    May 3, 2026

    पारंपरिक पराठे में लगा ‘पेरी-पेरी’ का तड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह फ्यूजन रेसिपी

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.