Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»राधास्वामी सत्संग आज से, इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
    मुख्य समाचार

    राधास्वामी सत्संग आज से, इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में स्थित राधास्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स में 6 मार्च से 8 मार्च तक होने वाले राधास्वामी सत्संग ब्यास के बड़े धार्मिक कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है.

    इसी चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा और कुछ जगहों पर भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रोक भी लगाई जाएगी, ताकि भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बनी रहे.

    3 दिन चलेगा सत्संग, बड़ी संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक राधास्वामी सत्संग ब्यास का यह कार्यक्रम 6 मार्च से 8 मार्च तक छतरपुर क्षेत्र के भाटी माइंस स्थित राधास्वामी सत्संग परिसर में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान करीब 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. अनुमान है कि इनमें से करीब 80 हजार श्रद्धालु रात के समय भी परिसर में ठहर सकते हैं.

    श्रद्धालुओं का आना 6 मार्च की सुबह करीब 5 बजे से शुरू होने की उम्मीद है. बड़ी संख्या में लोगों के आने को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तृत योजना तैयार की है, ताकि आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति न बने.

    इन सड़कों पर बढ़ सकता है ट्रैफिक दबाव

    कार्यक्रम के दौरान भाटी माइंस इलाके में वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने की संभावना है. इसके कारण छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग), भाटी माइंस रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड और मंडी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ सकता है.

    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर संभव हो तो इन मार्गों पर यात्रा करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें. साथ ही जहां संभव हो, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके.

    भाटी माइंस रोड से होगी सत्संग परिसर में एंट्री

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सत्संग परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और उनके वाहनों की एंट्री मुख्य रूप से भाटी माइंस रोड से कराई जाएगी. कार्यक्रम आयोजकों ने अलग-अलग प्रकार के वाहनों और आगंतुकों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था भी तैयार की है.

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सुबह 5 बजे से पहले ही पहुंचने की कोशिश करें, ताकि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में ज्यादा समय न लगे.

    फरीदाबाद और गुरुग्राम की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास रूट तय किया है. इन इलाकों से आने वाले लोगों को डेरा बॉर्डर के रास्ते भाटी माइंस स्थित सत्संग परिसर तक पहुंचने की सलाह दी गई है.

    पुलिस का कहना है कि इस मार्ग का उपयोग करने से रास्ते में लगने वाले ट्रैफिक जाम से काफी हद तक बचा जा सकेगा और श्रद्धालु आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे.

    भारी वाहनों पर अस्थायी पाबंदी

    कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 6 मार्च से 8 मार्च तक रोजाना सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.

    यह प्रतिबंध भाटी माइंस रोड के उस हिस्से में लागू रहेगा जो छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) से गुरुग्राम रोड के टी-पॉइंट तक जाता है. ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान छतरपुर रोड का उपयोग कम से कम करें.

    भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा. मंडी रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जोना पुर कट के जरिए महरौली-गुरुग्राम रोड की ओर भेजा जाएगा.

    इसके अलावा बाढ़ रोड के पास मल्लू फार्म क्षेत्र से आने वाले वाहनों को भी भाटी माइंस रोड से जोना पुर की तरफ मोड़कर आगे महरौली-गुरुग्राम रोड की ओर भेजा जाएगा. इससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

    पार्किंग की भी की गई खास व्यवस्था

    श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राधास्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स के अंदर ही बड़ी पार्किंग व्यवस्था की गई है. यहां अलग-अलग प्रकार के वाहनों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई गई है.

    इसके साथ ही परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिशानिर्देश देने वाले साइनबोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को रास्ता ढूंढने में परेशानी न हो. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे भाटी माइंस क्षेत्र में संभावित भीड़ को देखते हुए अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें.

    जहां तक संभव हो, निजी वाहन के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. इसके अलावा सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जाम की स्थिति से बचा जा सके.

    इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी छूट

    एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस दौरान सभी प्रतिबंधों से छूट दी गई है. जरूरत पड़ने पर ये वाहन बिना किसी रुकावट के निर्धारित मार्गों से गुजर सकेंगे.

    फरीदाबाद से आने वाले इमरजेंसी वाहनों को डेरा मोड़ और मंडी बॉर्डर के रास्ते महरौली-गुरुग्राम रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. लोग ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट देख सकते हैं.

    इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर भी ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.