Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»केरल में 5वीं की छात्रा से घिनौनी हरकत, 57 वर्षीय ट्यूशन टीचर को 18 साल की सजा
    मुख्य समाचार

    केरल में 5वीं की छात्रा से घिनौनी हरकत, 57 वर्षीय ट्यूशन टीचर को 18 साल की सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनन्तपुरम: केरल की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक 57 वर्षीय ट्यूशन टीचर को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए 18 साल की सजा सुनाई है। 2024 में दर्ज हुए इस मामले में टीचर सुभाष कुमार को POCSO कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी पाया गया। कोर्ट ने उसे 18 साल की सजा के साथ 35,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जज अंजू मीरा बिड़ला ने आदेश दिया कि यदि दोषी जुर्माना नहीं भरता है तो उसे अतिरिक्त 3.5 वर्ष की सजा और भुगतनी होगी। बता दें कि पीड़िता के साथ यौन शोषण की यह घटनाएं साल 2013-14 के दौरान हुई थीं।

    उस पांचवी कक्षा में पढ़ती थी छात्रा

    जिस समय पीड़िता का ट्यूशन टीचर ने यौन शोषण किया वो पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। पीड़िता दलित समुदाय से है। आरोपी उसे ट्यूशन शिक्षक के रूप में पढ़ाता था। जांच में सामने आया कि बार-बार हुए उत्पीड़न के कारण पीड़िता ने उसकी ट्यूशन जाना बंद कर दिया था। लेकिन डर और मानसिक आघात के कारण वह लंबे समय तक अपने परिवार को इस बारे में नहीं बता सकी। यह मामला जुलाई 2024 में सामने आया। उस समय पीड़िता मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी और डिप्रेशन के कारण मनोचिकित्सा विभाग में इलाज ले रही थी। थेरेपी के दौरान उसने डॉक्टर को आपबीती सुनाई। इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उसने पुलिस से संपर्क किया। ऐसे इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

    पीड़िता को आते थे पैनिक अटैक

    सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि बचपन में हुए इस अनुभव के कारण उसे तेज पैनिक अटैक आते थे। कॉलेज के दूसरे वर्ष में उसमें अवसाद के लक्षण भी दिखाई देने लगे। एक दोस्त के पिता से बातचीत के दौरान घटना की याद आने पर उसे तेज पैनिक अटैक हुआ। इसके बाद उसने मदद लेने का निर्णय किया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शिकायत दर्ज कराने में हुई देरी को पीड़ित पक्ष ने उचित तरीके से स्पष्ट किया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पीड़िता की गवाही पर संदेह करने का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को राहत, तमिलनाडु के CM सी विजय जोसेफ पर टिप्पणी मामले में मिली जमानत

    July 4, 2026

    प्यार बांटने आती थी ‘लक्ष्मी’, वायनाड में एक हथिनी की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव

    July 3, 2026

    कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.