Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन
    • दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं…
    • अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला
    • मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप
    • स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»Rang Panchami, घरों और मंदिरों में किए जाते हैं ये अनुष्ठान, क्यों कहा जाता है देवताओं की होली
    धर्म आस्था

    Rang Panchami, घरों और मंदिरों में किए जाते हैं ये अनुष्ठान, क्यों कहा जाता है देवताओं की होली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rang Panchami 2026: रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, हर वर्ष यह पर्व होली के पांचवे दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. रंग पंचमी को देव पंचमी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आकर भक्तों के साथ धूमधाम से होली खेलते हैं. रंग पंचमी का पर्व ब्रज में 40 दिन तक लगातार चलने वाली होली के समापन के तौर पर भी मनाया जाता है. हिंदू धर्म में जिस तरह कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दिवाली मनाई जाती है, ठीक उसी तरह रंग पंचमी को देवताओं की होली मनाई जाती है. इस दिन मंदिरों और घरों में कुछ खास अनुष्ठान किए जाते हैं. आइए जानते हैं रंग पंचमी का महत्व…

    रंग पंचमी का महत्व
    रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी और देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों के साथ होली खेली थी इसलिए सभी देवी-देवता इस दिन पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं. चंदन, हल्दी समेत सभी तरह के फूलों से बने रंग को आसमान में उड़ाते हैं और कृष्ण लीला का आनंद लेते हैं. यह पर्व मुख्यत: ब्रज, राजस्थान, इंदौर समेत कुछ ही जगहों पर मनाया जाता है.

    होली की विदाई का पर्व रंग पंचमी
    रंग पंचमी के दिन मंदिरों और घरों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, जिसमें नृत्य, संगीत और खेल शामिल हैं. रंग पंचमी का त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है. रंगों के माध्यम से सभी लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और पुरानी दुश्मनियों को भूलकर एक नए सिरे से दोस्ती की शुरुआत करते हैं. इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं. रंग पंचमी का उत्सव बच्चों और बूढ़ों, सभी के लिए यादगार होता है. इस दिन की खुशियां हर चेहरे पर रंग भर देती हैं और हर दिल में उमंग जगाती हैं. रंग पंचमी पर होली खेलकर होली के पर्व को विदाई भी देते हैं.

    रंग पंचमी पर मंदिरों और घरों में होते हैं ये अनुष्ठान

    • रंग पंचमी पर कृष्णजी के मंदिरों में धूमधाम से होली मनाई जाती है और विशेष झांकियों के दर्शन होते हैं.
    • इस दिन मंदिरों और अन्य जगहों पर सामूहिक रंगोत्सव होता है और घर के सदस्य शामिल होते हैं.
    • रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और सबसे पहले गुलाल उनके चरणों में अर्पित करते हैं.
    • शहर-गांव व कस्बों में पारंपरिक गायन, नृत्य, लोक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं.
    • रंग पंचमी पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं.
    • रंग पंचमी को एक दूसरे को गुलाल लागकर बधाईयां देते हैं और होली की विदाई भी करते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    2 मई को मंगल दहन ख़तम, मंगल उदय से बढ़ने वाली है इन राशियों की मुश्किलें

    May 1, 2026

    नरसिंह जयंती : करें इस चमत्कारी आरती और मंत्रों का पाठ

    April 30, 2026

    देवी छिन्नमस्ता की पूजा से होता है ये लाभ

    April 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.