Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, 26 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार
    क्राइम

    चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, 26 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कछार, असम के कछार जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक चार साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उठा ले गया और फिर उसके साथ बेरहमी से रेप किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। देश में बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं और ऐसे में ऐसी घटनाओं का सामने आना तनाव और अधिक बढ़ा देता है।

    26 साल का आरोपी पीड़ित बच्ची के परिवार का जानकार

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 4 मार्च की शाम करीब 5 बजे हुई थी। जांच में सामने आया है कि 26 साल का आरोपी पीड़ित बच्ची के परिवार को पहले से जानता था। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली खेल रही थी और परिवार के सदस्य बाहर थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और बच्ची को पास की दुकान से चॉकलेट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह बच्ची को अपने घर ले गया और वहां उसने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहां से ले जाकर एक चाय बागान के पास छोड़कर फरार हो गया।

    POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

    शाम करीब 7 बजे बच्ची को उस इलाके में पाया गया, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को इकट्ठा किया जा रहा है।

    आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज किया है। कानून के तहत उसकी अनिवार्य मेडिकल जांच भी कराई गई है। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने और अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

    August 27, 2026

    रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.