Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुची भारतीय टीम लिया आशीर्वाद…
    खेल

    ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुची भारतीय टीम लिया आशीर्वाद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.  

    फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया.

    भारतीय टीम ने रविवार 8 मार्च को वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपना खिताब बचाया बल्कि मेजबान देश के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया.
    हनुमान मंदिर के लिए पैदल रवाना हुई टीम इंडिया

    मैच खत्म होने के बाद प्रसारण और प्रेस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद भारतीय टीम के कुछ सदस्य ट्रॉफी लेकर पैदल नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

    भारत ने खड़ा किया विशाल स्‍कोर

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. हालांकि अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 52 रन, छह चौके और तीन छक्के) के शानदार फॉर्म में वापसी करते हुए रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक और सैमसन के साथ उनकी 98 रन की साझेदारी ने न्यूजीलैंड के फैसले को गलत साबित कर दिया. बाद में सैमसन ने ईशान किशन (25 गेंदों में 54 रन, चार चौके और चार छक्के) के साथ शतकीय साझेदारी की और भारत को 16वें ओवर में 200 रन के पार पहुंचाया. संजू सैमसन ने (46 गेंदों में 89 रन, पांच चौके और आठ छक्के) तूफानी पारी खेली. थोड़ी धीमी शुरुआत के बाद शिवम दुबे (आठ गेंदों में नाबाद 26 रन, तीन चौके और दो छक्के) ने कुछ महत्वपूर्ण रन बनाकर भारत को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया, जो टी20 विश्व कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा. वहीं न्‍यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आल आउट हो गई. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.