Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»यमुनानगर में एक के बाद एक टकराए 12 वाहन, मची चीख-पुकार
    BREKING NEWS

    यमुनानगर में एक के बाद एक टकराए 12 वाहन, मची चीख-पुकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यमुनानगर-  हरियाणा के यमुनानगर में आज प्रकृति के अचानक बदले मिजाज ने हाईवे पर मौत का तांडव मचा दिया। सुबह जहाँ खिली हुई धूप और हल्की गर्मी के साथ लोगों की दिनचर्या शुरू हुई थी, वहीं अचानक आई घने कोहरे की चादर ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार पर खूनी ब्रेक लगा दिया। विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिसके परिणामस्वरूप जाट चौक पर लगभग एक दर्जन गाड़ियाँ आपस में भिड़ गईं। इस भीषण श्रृंखला हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक ट्रक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

    धूप के बीच अचानक ‘सफेद अंधेरा’
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह मौसम बिल्कुल साफ था। वाहन अपनी निर्धारित गति से दौड़ रहे थे कि अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरा इतना गहरा था कि सामने खड़ा वाहन भी दिखाई देना बंद हो गया। इसी बीच जाट चौक के बीचों-बीच दो भारी भरकम ट्रकों और चार कारों की भीषण टक्कर हो गई। अभी लोग इस झटके से संभलते, उससे पहले ही कुछ दूरी पर एक तेज़ रफ्तार डिफेंडर कार ने दो अन्य कारों को अपनी चपेट में ले लिया।

    राहत कार्य के बीच फिर भिड़ीं गाड़ियाँ
    हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस जब घायल लोगों को निकालने और घटनास्थल की जांच में जुटी थी, तभी कम विजिबिलिटी के कारण तीन और गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस ने तुरंत दो गंभीर घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल, जगाधरी पहुँचाया।

    पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। दुर्घटनाग्रस्त स्थल से काफी पीछे पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया, जो हाथ के इशारों और हिदायतों से आने वाले वाहनों की गति को नियंत्रित करते नजर आए। पुलिस की इस मुस्तैदी के कारण पीछे से आ रहे अन्य वाहन समय रहते रुक गए, जिससे एक बहुत बड़ी जनहानि टल गई।

    ट्रक चालक की हालत नाजुक
    इस हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। मलबे से निकाले गए एक ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे डॉक्टरों ने आईसीयू में रखा है। कई अन्य कार सवारों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को साफ करा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं

    July 3, 2026

    93 प्रतिशत पीएम किसान लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण, शेष कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील,प्रदेश में अव्वल बना बेमेतरा…

    July 3, 2026

    हाथ में बीयर की बोतल, फोन पर गाली, सिया गोयल का पब वाला वीडियो आया सामने

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.