Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अब उनकी हालत गंभीर हो गई है….अनुराग डोभाल के मैनेजर ने UK07 के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी
    मनोरंजन

    अब उनकी हालत गंभीर हो गई है….अनुराग डोभाल के मैनेजर ने UK07 के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बता दें कि घटना से पहले उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो में अपने पेरेंट्स पर उनको मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था।

    एक्सीडेंट के बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे समय-समय पर उनकी हेल्थ अपडेट उनके फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कुछ घंटों पहले रोहित पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी के जरिये उनकी हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है।

    उनकी हालत और सीरियस हो गई है

    रोहित पांडे ने लिखा, “अनुराग भाई की हालत आज सुबह तक स्टेबल थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर हो गई है क्योंकि एक्सीडेंट में उनके फेफड़ों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है और इसके कारण उनमें बहुत ज्यादा इंफेक्शन हो गया है।” उन्होंने आगे लिखा, “उन्हें निमोनिया हो गया है। फिलहाल, वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हम आप सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं।”

    कुछ दिनों पहले अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर दो घंटे से अधिक का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अपने माता-पिता और बाकी फैमिली मेंबर्स की वजह से वो डिप्रेशन में चले गए हैं। अनुराग ने परिवार पर आरोप लगाया कि उनके माता-पिता और भाई ने उनकी सारी संपत्ति हड़प ली है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फैमिली ने इंटरकास्ट मैरिज के कारण उनकी पत्नी को घर में घुसने नहीं दिया और उनको परेशान किया। अनुराग ने ये भी बताया कि उन्होंने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

    यूट्यूबर ने की थी आत्महत्या की कोशिश

    इसके आगे उन्होंने कहा, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत डिप्रेशन में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये फीलिंग एलिमिनेट करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खराब हो गया है।”

    वीडियो में उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी दूसरों के बहकावे में आकर उन्हें छोड़कर चली गई थी और उनका बच्चा ही उनकी एकमात्र उम्मीद था। जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना के बाद इस वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    मौनी रॉ़य ने सूरज नांबियार संग तलाक कर दिया कंफर्म!

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.