Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    • योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सुनीता आहूजा ने खोला राज! बताया क्यों वापस ली तलाक की अर्जी
    मनोरंजन

    सुनीता आहूजा ने खोला राज! बताया क्यों वापस ली तलाक की अर्जी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क : गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में अनबन बढ़ती जा रही है। अभी तक तो बीवी सुनीता सिर्फ गोविंदा पर अफेयर्स के आरोप ही लगा रही थी, लेकिन बीते दिनों राखी सावंत संग वीडियो कॉल पर उन्होंने भरी मीडिया के सामने शॉकिंग खुलासा कर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। लोग कंफ्यूज हो गए है कि आखिर कौन सही और कौन गलत बोल रहा है। दरअसल, बीते दिनों सुनीता आहूजा बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंची, वो भी अपने तलाक का केस वापिस लेने।

    सुनीता ने राखी सावंत संग वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा कि मैंने वो केस वापिस ले लिया क्योंकि शादी करने के प्लान में थे ये लोग। फिर राखी सावंत कहती है कि आपने सही फैसला लिया। सुनीता ने राखी सावंत से कहा कि तुम सभी को मेरे सपोर्ट में बोलना चाहिए क्योंकि तुम सभी को सब कहानी मालूम है जिसके बाद राखी कहती है कि मैं आपके सपोर्ट में खड़ी हूं। सुनीता ने कहा कि मैं 5-6 साल से चुप थी लेकिन अब अगर वो उसे मेरी जगह देगा तो मैं चुप नहीं बैठूंगी। इसपर राखी कहती हैं कि आपने बिल्कुल ठीक किया। उन्होंने सुनीता आहूजा की प्रशंसा की राखी ने चुटकी लेते हुए कहा, कृपया अपने नाम 200 करोड़ रुपये कर लीजिए, वरना दूसरे लोग इसे ले जाएंगे।

    वहीं गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता आहूजा की जमकर फटकार लगाई। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा याचिका वापिस लिए जाने पर खुशी भी जाहिर की और कहा कि ये मामला अदालत तक पहुंचा ही क्यों। उनके मुताबिक, कपल के बीच की अनबन करीब डेढ़ से 2 साल से पब्लिक में चर्चा बनी हुई है जिससे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जरूरत नहीं थी जाने की। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर बातें करके, बहुत सी चीजें होती है। आज वापिस लेना था तो किया क्यों था? ये बात मुझे दुखी कर गई। काहे को फिर तमाशा हम लोग बन गए? उन्होंने कहा कि गोविंदा ने केस वापिस लेने पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। भगवान सबको सद्बबुद्धि दें, सब लोग बुद्धि से चलें। यही सही रहेगा। परिवार में भ्रम और गलतफहमियों को एकसाथ बैठकर भी सुलझाया जा सकता है। समयाएं बड़ी हो सकती है लेकिन उनका समाधान असंभव नहीं है। ऐसे में लोग यह भी जानना चाहते है कि सुनीता जिसपर पति संग अफेयर्स के आरोप लगा रही है, आखिर वो है कौन…!

    बता दें कि बीते दिनों गोविंदा को एयरपोर्ट पर को-एक्टर कोमल रानी स्वर्णकार को स्पॉट किया गया था जिनसे गोविंदा के अफेयर्य की खबर चर्चा में है। कोमल रानी स्वर्णकार ग्लैमर्स इंडस्ट्री का नया चेहरा है, जोकि उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं। इतना ही नहीं, वो गोविंदा के साथ फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। गोविंदा ही उन्हें लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म की प्रेस कॉनफ्रेंस के वक्त गोविंदा ने उनकी खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मैं इश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपके साथ भी कम से कम आधा दर्जन फिल्में हिट दूं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर 31वें दिन जमकर बरसे नोट, 122 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, मिर्जापुर पहुंची 100 करोड़ के करीब

    September 7, 2026

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन

    September 6, 2026

    मिर्जापुर सिनेमाघरों में रिलीज, चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर कैसा है पहला रिव्यू

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.