Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»प्रोडक्शन हाउस की अजीब मांग से भड़की टीवी की फेमस एक्ट्रेस फलक नाज, गुस्से में एक्ट्रेस ने छोड़ा शो
    मनोरंजन

    प्रोडक्शन हाउस की अजीब मांग से भड़की टीवी की फेमस एक्ट्रेस फलक नाज, गुस्से में एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्लैमर की दुनिया यानी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अब तक टैलेंट, लुक और सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात होती थी, लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम फलक नाज से एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बेहद अजीब डिमांड की है। जिसे लेकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने खुद इसे लेकर बात की है। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

    फलक नाज ने किया बड़ा खुलासा

    फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें एक जाने-माने प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था। बातचीत के दौरान जब काम की बात आगे बढ़ी, तो उन्हें उम्मीद थी कि शायद ऑडिशन या लुक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन इसके उलट, उनसे उनके जन्म की तारीख, समय और स्थान मांगे गए ताकि उनकी कुंडली चेक की जा सके।

    फलक नाज से मांगी गई कुंडली

    फलक ने वीडियो में कहा, “मुझे इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं और आज तक मुझे सिर्फ मेरे टैलेंट, स्किल्स और क्राफ्ट की वजह से काम मिला है। अब एक नया दौर शुरू हुआ है, जहां आपकी एक्टिंग नहीं बल्कि जन्म कुंडली देखकर तय किया जाएगा कि शो हिट होगा या नहीं। यह बेहद शर्मनाक और अजीब है।”

    “पंडित जी तय करेंगे कास्टिंग”

    फलक ने किसी का नाम लिए बिना एक बड़े हिट प्रोड्यूसर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके यहां यह चलन पुराना है। वहां पंडित जी कुंडली देखते हैं और फिर एक्टर फाइनल होता है। फलक ने बताया कि उन्होंने कभी उनके साथ काम नहीं किया क्योंकि वह इस विचारधारा में यकीन नहीं रखतीं। उन्होंने कहा, “अगर कोई प्रोडक्शन हाउस टैलेंट के बजाय अंधविश्वास के आधार पर कास्टिंग कर रहा है, तो मुझे ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना।”

    फलक ने नए कलाकरों को किया सूचित

    यह वीडियो शेयर करते हुए फलक ने उन युवाओं को भी सचेत किया जो एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आए इस नए ‘चमत्कारी’ बदलाव से वह हैरान हैं। फलक के मुताबिक, पहले टैलेंट देखा जाता था, फिर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का दौर आया और अब सब कुछ ज्योतिष पर टिक गया है।

    15 साल का शानदार करियर

    बता दें कि फलक नाज टीवी जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’, ‘पंड्या स्टोर’, ‘महाकाली’ और ‘राम सिया के लव कुश’ जैसे कई सुपरहिट शोज में काम किया है। 2024 में उन्होंने फिल्म ‘छोटे नवाब’ से बड़े पर्दे पर भी दस्तक दी थी। उनके इस साहसी कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है और लोग इसे ‘वर्क एथिक्स’ के लिए एक जरूरी स्टैंड बता रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.