Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»राजस्थान रॉयल्स में क्या भूमिका निभाएंगे रवींद्र जडेजा?
    खेल

    राजस्थान रॉयल्स में क्या भूमिका निभाएंगे रवींद्र जडेजा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से संजू सैमसन और सैम कुरेन के बदले ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया था। ये सीनियर स्‍टार स्पिन ऑलराउंडर आरआर में क्‍या जिम्‍मेदारी संभालेगा? सभी के मन में लंबे समय से ये सवाल उठ रहा था। अब आईपीएल 2026 का आगाज होने से पहले जडेजा ने खुद खुलासा किया है कि सीएसके से नई फ्रेंचाइजी में आने के बाद उनकी भूमिका क्या होगी? बता दें कि उन्‍होंने इसी फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल डेब्यू किया था, 17 साल लंबे अंतराल के बाद वह टीम में वापसी कर रहे हैं।

    अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे- जडेजा

    आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स की जर्सी लॉन्च इवेंट में बोलते हुए जडेजा ने माना कि टीम में एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वह टीम की बेहतरी के लिए अपनी राय और सुझाव देने में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वह वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल जैसे अन्य युवाओं के साथ खेलने जा रहे हैं।

    RR में सीनियर की भूमिका निभाने के लिए तैयार

    जडेजा ने कहा कि मैं टीम को अपनी राय और सुझाव दूंगा। टीम की बेहतरी के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा। मैं उसे करने के लिए तैयार हूं। बतौर एक सीनियर खिलाड़ी आपको हमेशा टीम के लिए थोड़ी ज्‍यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। आप टीम के लिए जो भी योगदान देते हैं, वह सबसे अच्छा होता है और आप जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा बेहतरीन होता है।

    ‘मैं ‘बेहद युवा’ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं’

    मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं, मैं ‘बेहद युवा’ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। इसलिए एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर यह काफी रोमांचक होने वाला है। मुझे कई युवा और नए खिलाड़ियों को जानने का मौका मिलेगा। मैं 17 साल बाद रॉयल्स के लिए भी खेल रहा हूं। मेरे लिए भी यह आगे चलकर एक सीखने वाला अनुभव होने वाला है।

    मनपसंद टीम में जाने के लिए घटा ली फीस

    चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के साथ 14 सीजन बिताने के बाद यह अनुभवी ऑलराउंडर अब एक नई टीम के लिए खेलेगा। आपको एक और बात याद दिला दें कि आईपीएल 2026 के लिए उनकी फीस 18 करोड़ रुपये से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है। अब ये देखना दिलचस्‍प होगा कि वह राजस्‍थान रॉयल्‍स की उम्‍मीदों पर खरे उतरते हैं या नहीं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.