Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»महिला कांग्रेस नेत्री ने कांग्रेस नेता पर लगाया लव जिहाद का आरोप, पीएम से की सुरक्षा की मांग
    राष्ट्रीय

    महिला कांग्रेस नेत्री ने कांग्रेस नेता पर लगाया लव जिहाद का आरोप, पीएम से की सुरक्षा की मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक में कांग्रेस की महिला नेत्री ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला नेत्री ने अपने सहयोगी पर कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है और सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला नेता ने सहयोगी पर लव जिहाद का भी आरोप लगाया है। दरअसल, नेता महिला कांग्रेस की राज्य सचिव हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सरकार पर भरोसा नहीं है।

    पीएम से की सुरक्षा की मांग

    महिला कांग्रेस की राज्य सचिव ने मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया कि उन पर और उनके पति पर कांग्रेस नेता ने हमला किया। 

    घर में घुसकर हमला करने की कोशिश

    महिला ने नेता का नाम राहिल शरीफ बताया है। कांग्रेस की महिला नेता ने कहा कि किराए के मकान को खाली करने के लिए राहिल शरीफ को कहा था। इसके बाद उसने घर में घुसकर उन पर हमला करने की कोशिश की। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता होने की वजह से मामले की जांच सही नहीं हो रही है। 

    हिंदू लड़कियों को फंसाने का लगाया आरोप

    इतना ही नहीं, महिला ने राहिल शरीफ पर हिंदू लड़कियों को भी फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहिल के फोन में कई हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो भी हैं। उन्होंने मामले की केंद्रीय जांच और न्याय की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी से गुहार लगाई है। 

    सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान

    कर्नाटक में सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से खींचतान चलती रही है। यह विवाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंदरूनी सत्ता संतुलन का अहम हिस्सा बन चुका है। पिछले दिनों डीके शिवकुमार दिल्ली भी गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रक्षा उत्पादन को बढ़ावा, राजनाथ ने GRSE और यंत्र इंडिया की 5 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    August 23, 2026

    21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान

    August 22, 2026

    जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के दौरान हंगामा, हिरासत में लिए गए कई युवा

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.