क्राइम

4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, रेप के बाद की हत्या…

गाजियाबाद, दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक हैवान की हैवानियत सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक पड़ोसी ने 4 साल की मासूम से दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में उसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।

आपको बता दें कि यह घटना जिले के नंदाग्राम की है। यहां पर सोमवार की शाम एक 4 साल की बच्ची घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गई। काफी देर तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस फौरन बच्ची की तलाश करने लगी। इसी बीच डायल 112 पर कॉल आया कि नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक बच्ची का शव पड़ा मिला है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों को शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह उनकी बेटी है जो घर के बाहर खेल रही थी। अपनी मासूम बेटी को इस अवस्था में देखकर परिवार के सभी लोग बेसुध हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित परिवार का पड़ोसी ही है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Back to top button