Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार गरियाबंद के सौर विद्युतीकृत ग्रामों के संयंत्र हुए कार्यशील जिससे ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह
    छत्तीसगढ़

    माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार गरियाबंद के सौर विद्युतीकृत ग्रामों के संयंत्र हुए कार्यशील जिससे ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं क्रेडा अध्यक्ष माननीय भूपेन्द्र सवन्नी जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सतत् रूप से किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गरियाबंद जिले के 38 ग्रामों को विगत 15-20 वर्षों से 107 नग सोलर पॉवर प्लांट क्षमता 513 कि.वॉ. के माध्यम से विद्युतीकरण कर बिजली की व्यवस्था किया जा रहा है। जिसमें कुल 3907 परिवारों को कनेक्शन प्रदाय किया गया है। जिससे ग्रामीणों को उनके दैनिक जीवन यापन हेतु प्रकाश व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इनमें से 07 ग्रामों के 13 नग सोलर पॉवर प्लांट की बैटरी विगत कुछ माह से खराब होने के कारण संयंत्र से विद्युत व्यवस्था बाधित हो गया था। ग्रामीणों द्वारा ग्रिड विद्युत की मांग एवं खराब बैट्री बैंक बदलने हेतु लगातार मांग की जा रही है। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रेडा सी.ई.ओ.

    श्री राजेश सिंह राणा द्वारा ग्रामीण विद्युतीकरण योजना अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का बैट्रियों के खराब होने की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बैट्रियों की स्वीकृति दी एवं फील्ड अधिकारियों को तत्काल अकार्यशील संयंत्रों को कार्यशील करने के निर्देश दिये जिससे वहॉ निवासरत ग्रामीणों के घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इन 13 स्थलों के सौर ऊर्जा संयंत्रों हेतु नवीन बैट्री बैंक प्रदाय कर बंद संयंत्रों को कार्यशील कर दिया गया है। क्रेडा द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए सी.ई.ओ. श्री राणा एवं विभाग के अधिकारियों का ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल

    August 23, 2026

    BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…

    August 23, 2026

    ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.