Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमेरिका ईरान जंग के बिच भारत को राहत, तेल और LPG से लदा जहाज भारत पंहुचा
    BREKING NEWS

    अमेरिका ईरान जंग के बिच भारत को राहत, तेल और LPG से लदा जहाज भारत पंहुचा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम एशिया में 23 दिन से चल रहे अमरीका-ईरान युद्ध के बीच भारत को रविवार को राहतभरी खबरें मिलीं। रूस से कच्चे तेल से लदा जहाज ‘एक्वा टाइटन और अमरीका के टेक्सास से एलपीजी लेकर निकला जहाज ‘पिक्सिस पायोनियर रविवार सुबह कर्नाटक के मैंगलोर बंदरगाह पहुंच गया। इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति व कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी। उधर, युद्ध के कारण भारत में तेल, गैस व खाद सहित जरूरी चीजों की आपूर्ति सामान्य रखने और इसका प्रभाव न्यूनतम रखने पर मंत्रियों व सचिवों का एक समर्पित समूह नजर रखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में यह निर्णय हुआ।

    पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक

    अधिकारियों के अनुसार यह समूह समग्र सरकारी दृष्टिकोण के साथ समर्पित रूप से काम करेगा और क्षेत्रीय समूहों को हितधारकों के साथ जरूरी तालमेल रखेगा। बैठक में अधिकारियों ने कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, एमएसएमई, निर्यात, जहाजरानी, व्यापार, वित्त और आपूर्ति श्रृंखला सहित विभिन्न क्षेत्रों पर संघर्ष के संभावित प्रभाव के बारे में प्रजेंटेशन दिया। साथ ही आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों और आगे की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में देश के समग्र व्यापक आर्थिक परिदृश्य और आगे उठाए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, एस.जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल और हरदीप सिंह पुरी व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठक में मौजूद रहे।

    चीन जा रहा जहाज मुड़ कर भारत आया

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस से निकला जहाज एक्वा टाइटन चीन जा रहा था। बीते दिनों अमरीका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल को बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया था। इसके बाद इस जहाज को भारत की ओर मोड़ दिया गया था। भारत के लिए रूस और अमरीका दोनों से एक साथ ऊर्जा आपूर्ति मिलना एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।

    दीर्घकालीन असर भी रहेगा

    बैठक में कहा गया कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक रूप से महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। इस दृष्टि से भारत पर इसके प्रभावों का आकलन किया गया और तत्काल तथा दीर्घकालिक दोनों तरह के जवाबी उपायों पर चर्चा की गई।

    नागरिकाें को कम से कम असुविधा हो: मोदी

    बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि यह संघर्ष एक लगातार बदलती हुई स्थिति है और इससे पूरी दुनिया किसी न किसी रूप में प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में देश के नागरिकों को इस संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ा अपडेट:नासिक TCS कांड, आरोपी निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत…

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में PM Modi: रचा गया इतिहास, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.