Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»आंवला पुदीना की कुटी चटनी,स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल, जानिए आसान रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    आंवला पुदीना की कुटी चटनी,स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल, जानिए आसान रेसिपी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Amla Pudina Chutney Recipe: आप खाने के साथ कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वाद भी बढ़ाए और सेहत का भी ध्यान रखे, तो आंवला पुदीना की चटनी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको मिक्सी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. पुराने समय में लोग सिल-बट्टे या ओखली में कूटकर चटनी बनाते थे और उसी देसी तरीके का स्वाद आज भी सबसे अलग और मजेदार लगता है. आंवला में भरपूर विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है, वहीं पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर बनाता है.

    जब ये दोनों मिलते हैं तो एक ऐसी चटनी तैयार होती है जो सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि शरीर को अंदर से हल्का और फ्रेश भी महसूस कराती है. गर्मी के मौसम में ये चटनी किसी जादू से कम नहीं है. चाहे रोटी हो, पराठा, दाल-चावल या फिर स्नैक्स -हर चीज के साथ ये जबरदस्त लगती है. एक बार अगर आपने इसे कूटकर बना लिया, तो मिक्सी वाली चटनी आपको फीकी लगने लगेगी.

    आंवला पुदीना चटनी बनाने का देसी तरीका
    जरूरी सामग्री
    -2 आंवला (बीज निकालकर)
    -पुदीना के नरम पत्ते
    -1-2 हरी मिर्च
    -2 लहसुन की कली
    -1 छोटा चम्मच जीरा
    -स्वाद के अनुसार नमक

    बनाने की विधि
    -सबसे पहले आंवला और पुदीना को अच्छी तरह धो लें. आंवला के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें ताकि कूटने में आसानी हो.

    -अब एक ओखली या सिल-बट्टा लें और उसमें पहले जीरा और लहसुन डालकर हल्का कूट लें. इसके बाद आंवला, पुदीना और हरी मिर्च डालें. धीरे-धीरे दबाव डालते हुए कूटते रहें.

    -कुछ ही मिनट में ये मिश्रण दरदरा पेस्ट बन जाएगा. अब इसमें नमक मिलाएं और एक बार फिर हल्का कूट लें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.

    -बस आपकी देसी स्टाइल आंवला पुदीना चटनी तैयार है. इसका स्वाद थोड़ा खट्टा, थोड़ा तीखा और बहुत ही फ्रेश होता है.

    मिक्सी में कैसे बनाएं (अगर जल्दी हो)
    अगर आपके पास समय कम है तो आप मिक्सी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बस सभी सामग्री को थोड़ा पानी डालकर पीस लें. लेकिन ध्यान रखें, कुटी हुई चटनी का स्वाद ज्यादा दमदार और नेचुरल लगता है.

    कैसे करें सर्व
    इस चटनी को आप रोटी, पराठा, चावल, दाल या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं. लंच या डिनर में इसका छोटा सा हिस्सा भी पूरे खाने का स्वाद बदल देता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप

    June 21, 2026

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.