Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“मेरा किरदार सही नहीं दिखाया”….धुरंधर 2 के ‘जमील जमाली’ पर भड़के पाकिस्तानी नेता नबील गबोल
    मनोरंजन

    “मेरा किरदार सही नहीं दिखाया”….धुरंधर 2 के ‘जमील जमाली’ पर भड़के पाकिस्तानी नेता नबील गबोल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’बॉक्स ऑफिस पर तो झंडे गाड़ ही रही है, लेकिन इसकी आलोचना भी काफी ज्यादा हो रही है। केवल भारत में ही विपक्षी नेता इसे खराब नहीं कर रहे बल्कि पाकिस्तान में भी इसके किरदारों को लेकर खलबली मची हुई है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ नाम का एक बेहद दिलचस्प किरदार निभाया है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म अगर 1000 करोड़ी है तो उसमे से 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से है। वहीं, दर्शकों के बीच इस बात की काफी चर्चा काफी समय से चली आ रही है कि आखिर यह किरदार असल जिंदगी में किससे प्रेरित है? अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है, क्योंकि खुद पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने इस पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

    नबील गबोल ने किया जमीन जमाली के किरदार पर खुलासा

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नबील गबोल ने फिल्म के मेकर्स और राकेश बेदी द्वारा निभाए गए अपने ‘फिल्मी अवतार’ पर तीखे सवाल उठाए हैं। गबोल का कहना है कि फिल्म में उनके व्यक्तित्व और ल्यारी की संस्कृति को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा, “मैं इस रोल से बिल्कुल खुश नहीं हूं। पहली बात तो यह कि लयारी के कल्चर में कोई भी बलूच पंजाबी नहीं बोलता, जैसा फिल्म में दिखाया गया है। मेरा राजनीति करने का अंदाज बड़ा दबंग रहा है, लेकिन मूवी में इसे एक दब्बू और चापलूसी करने वाले किरदार की तरह दिखाया गया है। यह रोल मुझ पर बिल्कुल फिट नहीं बैठता।”

    रहमान डकैत को लेकर भी की बात

    नबील गबोल ने फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए ‘रहमान डकैत’ के किरदार पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि वह रहमान को बहुत करीब से जानते थे। गबोल के मुताबिक, “जब तक रहमान जिंदा था, तब तक कोई गैंगवार नहीं थी। हम पूरी रात साथ बैठकर बातें करते थे। रहमान ने अमन कमेटी बनाई थी ताकि इलाके में शांति रहे, लेकिन उसके जाने के बाद जो लोग आए, उन्होंने सब खराब कर दिया और इसे ‘गैंगवॉर’ का नाम दे दिया।“ उनके इस बयान ने फिल्म की कहानी और असल जिंदगी के तथ्यों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।

    भारत में चारों तरफ हो रही धुरंधर 2 की तारीफ

    भले ही पाकिस्तान में फिल्म को लेकर विवाद हो, लेकिन भारत में पूरी फिल्म इंडस्ट्री ‘धुरंधर 2’ के मुरीद हो गई है। आलिया भट्ट, एसएस राजामौली, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन जैसे युवा सितारों ने भी आदित्य धर के निर्देशन और किरदारों की बुनावट को बेमिसाल बताया है।

    राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार में फूंकी जान

    राकेश बेदी ने अपनी अदाकारी से ‘जमील जमाली’ के किरदार में जो जान फूंकी है, उसकी चर्चा हर तरफ है। हालांकि नबील गबोल की नाराजगी यह साफ करती है कि जब भी किसी जीवित व्यक्ति से प्रेरित होकर कोई किरदार परदे पर उतारा जाता है, तो विवादों का जुड़ना लाजमी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”

    May 11, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.