Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»करोल बाग में भीषण बस हादसा, 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत…
    BREKING NEWS

    करोल बाग में भीषण बस हादसा, 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात बड़ा बस हादसा हो गया. टूरिस्ट स्लीपर बस के अचानक पलटने के कारण चारों तरफ चीख पुकार मच गई. इस हादसे में 23 यात्री घायल हुए हैं जबकि 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हादसे में कई और लोगों को जान जा सकती थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण लोगों की जान बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही करोल बाग थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. संयोग की बात थी कि घटनास्थल के पास से ही एक जेसीबी मशीन गुजर रही थी. पुलिस ने तुरंत उसे रुकवाया और पलटी बस को सीधी करवाकर उसे भारी सीमेंट ब्लॉक्स के जरिए सहारा दिया गया. जिससे बस दोबारा नहीं पलटे. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 

    तड़के हुआ हादसा 

    घटना 25 मार्च 2026 तड़के 1 बजकर 5 मिनट की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि करोल बाग के हनुमान मंदिर में चेम्बरी के पास एक टूरिस्ट बस पलट गई है. इसमें सवार कई यात्री घायल हो गए. बस जयपुर के सदर बाजार से फतेहपुरी की तरफ जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. सूचना मिलते ही करोल बाग थाना प्रभारी  अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उनके साथ अजमल खान रोड पर तैनात पिकेट स्टाफ और नाइट पेट्रोलिंग टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि बस पूरी तरह पलटी हुई है और अंदर फंसे यात्री मदद के लिए चिल्ला रहे हैं.

    दुर्घटना में 2 लोगों की मौत 

    इस दर्दनाक हादसे में 23 यात्री घायल हो गए, जबकि 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस गंभीर स्थिति में पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत एक गुजर रहे जेसीबी वाहन को रुकवाया. जेसीबी की मदद से बस को हल्का उठाकर सड़क किनारे पड़े भारी सीमेंट ब्लॉक्स से सहारा दिया गया, ताकि बस दोबारा न पलटे. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

    घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया 

    सबसे पहले करीब 10 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से सर गंगा राम अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज किया. एसीपी करोल बाग भानुप्रिया, प्रसाद नगर और नबी करीम थानों के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए. कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. कुल 23 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें 12 को राम मनोहर लोहिया अस्पताल, 10 को सर गंगा राम अस्पताल और 1 को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो पुरुष यात्रियों की मौत हो गई. मृतकों में एक की पहचान 30 साल के शहबाज आलम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर गांव का रहने वाले थे. दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिसकी उम्र करीब 25 से 26 साल बताई जा रही है. पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है.

    बस ड्राइवर हिरासत में 

    बस ड्राइवर पंकज कुमार (26), जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है, को हिरासत में लिया गया है. वह भी हादसे में घायल हुआ है और फिलहाल लेडी हार्डिंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में लापरवाही या तेज रफ्तार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ा अपडेट:नासिक TCS कांड, आरोपी निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत…

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में PM Modi: रचा गया इतिहास, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.