Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गैस संकट में साइबर ठगों का खेल, LPG के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये
    क्राइम

    गैस संकट में साइबर ठगों का खेल, LPG के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इन दिनों सिलेंडर की किल्लत और गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच साइबर अपराधी तेजी से सक्रिय हो गए हैं. लोग जहां गैस को लेकर परेशान हैं, वहीं ठग इसी मौके का फायदा उठाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां महानगर गैस के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है.

    मुंबई में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाया है, जिसमें एपीके फाइल के जरिए लोगों के बैंक खातों को खाली किया जा रहा है. बीते एक महीने में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हो चुकी है. ठग खुद को महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारी बताकर लोगों को कॉल और मैसेज करते हैं और उन्हें डराकर जाल में फंसा लेते हैं.

    एपीके फाइल से खाते हो रहे खाली

    दरअसल, ठग पहले लोगों को गैस बिल बकाया होने और कनेक्शन काटने की चेतावनी देते हैं. इसके बाद वे भरोसा जीतने के लिए कॉल करते हैं और “बिल अपडेट” के नाम पर एक APK फाइल भेजते हैं. जैसे ही व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल करता है, उसके मोबाइल में मालवेयर सक्रिय हो जाता है और बैंकिंग जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है.

    मुलुंड पश्चिम के 20 वर्षीय व्यापारी मितुल दोषी इस गिरोह के शिकार बने. उन्हें गैस कनेक्शन बंद करने का मैसेज मिला, जिसके बाद उन्होंने 1150 रुपए का भुगतान कर दिया. बाद में एक कॉल के जरिए एपीके फाइल भेजी गई, जिसे डाउनलोड करते ही उनके खाते से 11.82 लाख रुपए निकाल लिए गए. इसी तरह मालाड पूर्व में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से महज 20 मिनट में 8.59 लाख रुपए साफ कर दिए गए.

    पुलिस की चेतावनी और बचाव के उपाय

    पुलिस के अनुसार, यह ठगी पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से की जा रही है. ठग पहले डर पैदा करते हैं, फिर भरोसा दिलाते हैं और अंत में तकनीकी जाल बिछाकर लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं. यह मालवेयर ओटीपी, बैंक डिटेल्स और फोन का पूरा एक्सेस हासिल कर लेता है, जिससे ठग आसानी से पैसे निकाल लेते हैं.

    साइबर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि कोई भी गैस कंपनी APK फाइल के जरिए भुगतान या अपडेट नहीं करवाती है. लोगों को केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करना चाहिए और किसी अनजान लिंक या फाइल से दूर रहना चाहिए. अगर कोई ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपने बैंक खाते को सुरक्षित करना जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.