Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»फिर टले राजस्थान निकाय चुनाव! क्या है देरी की वजह?
    राष्ट्रीय

    फिर टले राजस्थान निकाय चुनाव! क्या है देरी की वजह?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में पंचायती राज और नगर निकाय के चुनावों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. अब एक बार फिर OBC आयोग का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है. ये तीसरा मौका है जब आयोग का कार्यकाल बढ़ा है. OBC आयोग को सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी. 

    पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा जिसके लिए OBC आयोग का गठन किया गया था. OBC आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा उसके बाद ही प्रदेश में चुनाव हो सकेंगे. अब ऐसे में एक बार फिर आयोग का कार्यकाल बढ़ाने से सितंबर तक चुनाव की संभावना नजर नहीं आती.

    एक बार फिर टले राजस्थान पंचायत चुनाव

    पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव एक बार फिर टलते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे. परंतु OBC आयोग की रिपोर्ट नहीं आने का हवाला देकर सरकार ने कोर्ट में अपनी बात रखी.

    आपको बता दें 9 मई 2025 को OBC आयोग का गठन हुआ था. तब तीन माह में आयोग को सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन काम पूरा होने से दिसंबर 2025 तक फिर से कार्यकाल को बढ़ाया गया. जब दिसंबर में भी काम अधूरा रहा तो फिर 31 मार्च 2026 तक कार्यकाल बढ़ा. अब भी आयोग का काम अधूरा रहने से सीधे 6 माह के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है. 

    अब 30 सितंबर तक आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी. ऐसे में मनोनीत अध्यक्ष और सदस्यों को अभी कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा है. जब तक आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं दे देता तब तक प्रदेश में चुनाव संभव नहीं है.

    चुनाव में देरी पर विपक्ष हमलावर

    प्रदेश में लगातार चुनाव में हो रही देरी को लेकर सरकार पर विपक्ष भी हमलावर है. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव से बचना चाहती है. प्रदेश में सरकार के खिलाफ आमजन में आक्रोश है.

    ऐसे में डर के कारण सरकार चुनाव नहीं करवा रही. सरकार की मनमर्जी के कारण हजारों करोड़ रुपये का फंड जो केंद्र सरकार से मिलता है. उस पर भी संकट है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर गहरा असर पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.