Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, फिर भी रहेंगे सलाखों के पीछे, जानें…
    BREKING NEWS

    गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, फिर भी रहेंगे सलाखों के पीछे, जानें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोवा के नॉर्थ गोवा नाइटक्लब आग हादसे से जुड़े मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अंजुना के पास स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में लगी भीषण आग के मामले में क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को अदालत से राहत मिल गई है. मापुसा की JMFC कोर्ट ने दोनों भाइयों को शर्तों के साथ जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

    लूथरा ब्रदर्स को इस मामले में गंभीर लापरवाही के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल कोलवाले सेंट्रल जेल में बंद थे. कोर्ट ने दोनों को ₹50,000 के मुचलके और कुछ शर्तों के साथ बेल दी है. हालांकि, जमानत दिए जाने की विस्तृत वजह कोर्ट के लिखित आदेश आने के बाद स्पष्ट होगी.

    यह मामला उस दर्दनाक हादसे से जुड़ा है जिसमें क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में पूरा किचन स्टाफ, चार विदेशी टूरिस्ट समेत कई लोग मारे गए थे, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस घटना ने देशभर में क्लबों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

    जांच में सामने आया था कि क्लब में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी. आरोप है कि क्लब बिना आवश्यक नियमों के चलाया जा रहा था और फर्जी NOC के जरिए लाइसेंस हासिल किया गया था. पुलिस ने यह भी दावा किया था कि हादसे के बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे, जहां से बाद में उन्हें डिपोर्ट कर भारत लाया गया और गिरफ्तार किया गया.

    गौरतलब है कि इससे पहले दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी थी. इतना ही नहीं, हाल ही में फर्जी NOC से जुड़े अलग मामले में उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी.

    हालांकि आग हादसे के मामले में अब उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन फर्जीवाड़े और लाइसेंस घोटाले से जुड़ा मामला अभी भी अदालत में लंबित है. उस केस में लूथरा ब्रदर्स की कानूनी मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मध्य प्रदेश:तमस नदी उफान पर, त्योंथर के 300 से ज्यादा गांव प्रभावित; कलेक्टर-एसपी ने मोटरबोट से संभाला मोर्चा…

    August 22, 2026

    जयपुर पुलिस तक पहुंचा CJP V/S ग्रामीण, दोनों पक्षों की Cross FIR, जानें कंवरपुरा स्कूल विवाद की लेटेस्ट अपडेट 

    August 22, 2026

    जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के दौरान हंगामा, हिरासत में लिए गए कई युवा

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.