Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सौतेला बाप करता था गलत काम, ओडिशा पहुंची बेटी, वहां भी गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    सौतेला बाप करता था गलत काम, ओडिशा पहुंची बेटी, वहां भी गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गर्भपात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेरहामपुर: आंध्र प्रदेश में एक 17 वर्षीय बच्ची अपने सौतेले पिता द्वारा कथित यौन शोषण के चलते घर छोड़कर ओडिशा चली गई थी। वहां पहुंचने पर भी बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। यह घटना 29 मार्च को ओडिशा के बेरहामपुर में हुई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता के खिलाफ भी एक अलग मामला दर्ज किया है।

    बच्ची को चाय की दुकान पर मिला था काम

    पीड़िता आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, अपने पिता की मृत्यु के बाद वह अपने सौतेले पिता के साथ रह रही थी। सौतेला पिता बच्ची का शारीरिक और यौन उत्पीड़न करता था, जिसके चलते उसने घर से भागने का फैसला किया। बच्ची 24 मार्च को प्रशांति एक्सप्रेस में सवार होकर ओडिशा के बेरहामपुर पहुंची। उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर कुछ देर भटकने के बाद एक चाय की दुकान पर काम मिल गया। वहां उसकी दोस्ती 15 साल के एक स्थानीय लड़के से हुई।

    आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

    एनडीटीवी के अनुसार, 29 मार्च को नाबालिग लड़के ने लड़की को अपने दो दोस्तों से मिलवाया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि नाबालिग लड़की और लड़के को नशे की दवा मिली हुई ड्रिंक दी गई थी, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद दो आरोपियों ने लड़की के बेहोश होने की हालत में उसके साथ रेप किया। अगली सुबह जब स्थानीय लोगों ने लड़की को बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

    • आंध्र प्रदेश के कडप्पा में सौतेला पिता बच्ची का करता था यौन शोषण
    • यौन शोषण के चलते बच्ची ने घर छोड़ने का किया था फैसला
    • बच्ची के साथ ओडिशा में दो लोगों ने किया गैंगरेप

    आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की रहने वाली थी बच्ची

    बेरहामपुर के एसपी सरवना विवेक एम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की किसी खास जगह पर है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि गोसानिनुआगांव पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को बचा लिया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जब लड़की से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी उम्र 17 साल 8 महीने है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले वह कडप्पा जिले से ‘प्रशांति एक्सप्रेस’ ट्रेन में सवार होकर बेरहामपुर आई थी।

    पुलिस मामले की जांच कर रही

    आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अर्जुन नायक और 19 वर्षीय आदित्य नायक के रूप में हुई है। ये दोनों ही बरहमपुर के लांजीपल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 15 वर्षीय लड़के को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2)/75 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 8 के तहत दर्ज किया गया है। पीड़िता द्वारा पहले भी दुर्व्यवहार किए जाने के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आंध्र प्रदेश में उसके सौतेले पिता के खिलाफ भी एक अलग मामला दर्ज किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.