Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»BJP ऑफिस हमले के बाद अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    BREKING NEWS

    BJP ऑफिस हमले के बाद अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क : चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय पर हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा ईमेल सीधे पुलिस मुख्यालय को भेजा गया, जबकि इससे पहले ऐसे 3 मेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की आधिकारिक ईमेल आईडी पर पहुंचे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाईकोर्ट परिसर की जांच में जुट गई हैं।

    बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल 

    इधर, चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के पास थी। शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार परोक्ष रूप से ऐसे तत्वों के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है, जिन्हें बाहर से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब हमलावर घटनाओं के वीडियो बनाकर फैलाने लगे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

    शर्मा ने कहा कि, पन्नू देशद्रोही है जोकि पंजाब के भाईचारे को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ ताकतें पंजाब के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करना चाहती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए पूछा कि सरकार किन लोगों के प्रभाव में काम कर रही है। साथ ही, उन्होंने बीते वर्षों में पंजाब में हुए कई हमलों-जैसे मोहाली इंटेलिजेंस कार्यालय पर आरपीजी हमला, पुलिस ठिकानों और थानों पर हमले का हवाला देते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि वह किन ताकतों के साथ खड़ी है और प्रदेश में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मध्य प्रदेश:तमस नदी उफान पर, त्योंथर के 300 से ज्यादा गांव प्रभावित; कलेक्टर-एसपी ने मोटरबोट से संभाला मोर्चा…

    August 22, 2026

    जयपुर पुलिस तक पहुंचा CJP V/S ग्रामीण, दोनों पक्षों की Cross FIR, जानें कंवरपुरा स्कूल विवाद की लेटेस्ट अपडेट 

    August 22, 2026

    जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के दौरान हंगामा, हिरासत में लिए गए कई युवा

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.