Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तेलंगाना के वारंगल में एक गर्भवती महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध हालात में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत…
    मुख्य समाचार

    तेलंगाना के वारंगल में एक गर्भवती महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध हालात में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेलंगाना – वारंगल में एक गर्भवती महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की स्विमिंग पूल में डूबने से संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों की पहचान 26 साल की फरहत और उनकी दो बेटियों 8 साल की उमेरा और 6 साल की आयशा के रूप में हुई है. परिवार के पास वारंगल-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक स्विमिंग पूल था. यह पूल पर्यटकों को किराए पर दिया जाता था और परिवार की आय का मुख्य स्रोत था. इसी स्‍वीमिंग पूल में कथित तौर पर डूबने से तीनों की मौत हो गई. 

    रिपोर्ट के मुताबिक, फरहत और उनकी बेटियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार रात को पूल के पास गई थीं. कुछ मिनट बाद वे पूल में डूबी मिलीं. स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 

    फरहत के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

    फरहत के पति अजहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि यह एक दुर्घटना थी. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटियां पूल में फिसल गईं और डूब गईं. हालांकि इस मामले में फरहत के पिता अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच बच्चों और फरहत की गर्भावस्था को लेकर लगातार झगड़े हो रहे थे. परिवार के सदस्यों का दावा है कि अजहरुद्दीन एक और बेटी नहीं चाहता था और फरहत पर गर्भपात कराने का दबाव डाल रहा था. 

    फरहत के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी कई दिनों से दबाव में थी. हमें विश्वास नहीं है कि यह कोई दुर्घटना थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया, स्विमिंग पूल की जांच की और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांच के लिए ले जाए गए हैं और शवों को एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

    एसआई श्रीनिवास ने कहा कि हमने महिला के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक एविडेंस का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अजहरुद्दीन से पूछताछ की जा रही है.  इस मामले में पुलिस ने साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है. 

    इस बीच पुन्नेलू गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पीड़ितों के परिजन इस घटना के बाद से ही शोक में हैं, जबकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए परिवार के घर के पास पुलिस की तैनाती की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.