Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एमपी में अंबेडकर जयंती पर बंदियों को राहत. गृह विभाग ने 87 की समयपूर्व रिहाई और 7 को सजा में छूट का लिया फैसला…
    • 30 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना…
    • आरबीआई ने लोन लेने वालों को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ाई रेपो रेट, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल
    • नारायणपुर: शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप के पलटने से दो महिलाओं की मौत…
    • दरोगा की मौत के पीछे मां और पुलिस के दावों में उलझी गुत्थी…
    • आया नोरा फतेही का नया गाना, कुछ लड़कियों के साथ सड़क पर  नाचती आईं नजर…
    • वन मंत्री ने जिले को दी 17.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
    • एक जिला एक उत्पाद योजना से बदली तस्वीर,अदरक की खेती से दोगुना मुनाफा कमाया…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»खुद को पत्रकार बताकर मासूम लड़कियों को नौकरी का झांसा दे बनाता था शिकार…
    क्राइम

    खुद को पत्रकार बताकर मासूम लड़कियों को नौकरी का झांसा दे बनाता था शिकार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – कानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है जो खुद को पत्रकार बताकर मासूम लड़कियों को नौकरी का झांसा देता था और फिर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था। आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी और फर्जी आईडी कार्ड बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

    इस बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा तब हुआ जब पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक बहादुर युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे अच्छी नौकरी का लालच देकर कोलकाता से कानपुर बुलाया गया था। यहां आने के बाद उसे बंधक बना लिया गया और जबरन गलत काम करने पर मजबूर किया गया। विरोध करने पर आरोपी उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था।

    गिरफ्तार आरोपी रोहित वर्मा बेहद शातिर दिमाग है। जांच में सामने आया कि वह लड़कियों का भरोसा जीतने के लिए खुद को एक बड़े न्यूज चैनल का पत्रकार बताता था और फर्जी आईडी कार्ड दिखाता था। यही नहीं, उसकी कार से पुलिस की वर्दी, बेल्ट और कैप भी मिली है। अंदेशा है कि वह पुलिसकर्मी बनकर भी लोगों को डराता-धमकाता था। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें यह सामान साफ देखा जा सकता है।

    स्पेशल ऑपरेशन टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से कल्याणपुर सहित शहर के कई होटलों में छापेमारी की है। पुलिस ने कई होटलों के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। आरोपी के पास से होटलों की एक लंबी लिस्ट मिली है, जहाँ वह लड़कियों को भेजता था। रोहित वर्मा के खिलाफ पहले से ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल की हवा खा चुका है।

    पुलिस को शक है कि यह महज एक व्यक्ति का काम नहीं है, बल्कि एक संगठित गिरोह है जिसके तार कोलकाता और अन्य राज्यों से जुड़े हैं। कोलकाता के एक संदिग्ध व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है जो लड़कियों को यहाँ भेजने का काम करता था। कानपुर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की कोशिश में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को गोलियों से भूना, वजह दिल दहला देगी

    April 7, 2026

    शराब के नशे में पिता-चाचा की हत्या, आरोप में युवक गिरफ्तार

    April 7, 2026

    अधजले शव से शुरू हुई जांच: प्रेमिका ने ही पति, सास और देवर के साथ मिलकर की प्रेमी बेरहमी से हत्या…

    April 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.