Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर
    • अमेरिकी सेना ने ट्रंप को बताया ईरान पर ‘अंतिम प्रहार’ का प्लान, राष्ट्रपति के पाले में गेंद
    • Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स…
    • एक फेफड़ा खराब हो जाए तो क्या इंसान जिंदा रह सकता है?
    • रिकॉर्ड उछाल, GST Collection अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
    • दिल्ली का जयपुर में RR से होगा मुकाबला
    • कान्हा में ‘साइलेंट किलर’ का हमला?9 दिनों में पूरा बाघ परिवार खत्म..! बाघिन और 4 शावकों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग
    • महाराष्ट्र में बड़ा हादसा :सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»UCC के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध पर शाइना एनसी का बयान…
    मुख्य समाचार

    UCC के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध पर शाइना एनसी का बयान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवसेना नेता शाइना एनसी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से यूसीसी का विरोध किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव सेट करना अब नहीं चलेगा.

    गुजरात में यूसीसी लगाए जाने के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान पर शाइना एनसी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को यह सोचना चाहिए कि यूसीसी बिल आखिर क्या है. सिर्फ लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव सेट करना अब नहीं चलेगा.”

    वहीं, मालदा हिंसा में एआईएमआईएम मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “एआईएमआईएम जैसी पार्टियां सिर्फ लोगों को गुमराह करती हैं और उनका मकसद कभी भी शांति कायम करना नहीं रहा है. इस संदर्भ में, जब पुलिस कार्रवाई करती है और उन्हें गिरफ्तार करती है, तो यह इस आधार पर होगा कि उनके खिलाफ सबूत मौजूद हैं. वैसे भी, कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है और यह पहली बार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में लोग कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं.”

    घुसपैठ पर सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए शाइना एनसी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही कहा है कि घुसपैठिए देश को अस्थिर करते हैं. इसलिए घुसपैठियों को बाहर करना हमारा फर्ज बनता है. कुछ लोग अपने वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को शरण देते हैं.”

    शिवसेना नेता ने आगे कहा, “कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों का समर्थन किया है और अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करके राजनीति की है. उसकी यह वोटबैंक की राजनीति लंबे अरसे से चली आ रही है. 2014 के बाद पहली बार है कि साफ-स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया चल रही है. नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म किया जा रहा है.”

    राघव चड्ढा के मामले में शिवसेना नेता ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है. वे सरकार के खिलाफ बोलने वालों को बढ़ावा देते हैं और जो देश को पहले रखते हैं, उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाते हैं. राघव चड्ढा के बयान राष्ट्रहित में थे. आम आदमी पार्टी ने जो कार्रवाई उनके खिलाफ की है, उससे पार्टी में असुरक्षा की स्थिति दिखाई देती है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महाराष्ट्र में बड़ा हादसा :सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत…

    May 1, 2026

    संवेदनशील पहल : केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां से पहुंचाया गया उनके गृह ग्राम

    May 1, 2026

    परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.