Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»होर्मुज से बेधड़क सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज’, ईरान ने भारत को दिया भरोसा
    अंतर्राष्ट्रीय

    होर्मुज से बेधड़क सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज’, ईरान ने भारत को दिया भरोसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा है कि उनके देश के खिलाफ चल रहा युद्ध भ्रम पर आधारित एक अवैध हमला है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि तनावपूर्ण माहौल के बीच तेहरान व नई दिल्ली के बीच निरंतर सहयोग जारी रहेगा। साथ ही भारतीय जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा।

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने भारत के रुख की जमकर तारीफ करते हुए कहा, यह क्षेत्रीय जटिलताओं की भारत की गहरी समझ को दर्शाता है।

    किन देशों के लिए बंद है होर्मुज?

    मोहम्मद फतहाली ने होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर कहा, फिलहाल होर्मुज केवल उन देशों के लिए बंद है, जो ईरान के साथ युद्ध की स्थिति में हैं। युद्धकाल में स्वाभाविक है कि हम अपने दुश्मनों को अपने आंतरिक जलक्षेत्र से गुजरने नहीं देंगे। अन्य जहाजों की आवाजाही कम होने का कारण क्षेत्र में असुरक्षा और बेहद ऊंची बीमा लागत है।

    ईरान का भारत को भरोसा

    • उन्होंने आगे कहा, भारत समेत मित्र देशों के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। यह व्यवस्था वास्तविक समय की परिस्थितियों के आधार पर प्रत्येक मामले में अलग-अलग तरीके से संचालित की जाती है।
    • फतहाली ने स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ “प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आक्रामकता में शामिल” देशों के लिए पहुंच प्रतिबंधित है।
    • ईरानी राजदूत ने कहा, तेहरान समुद्र सुरक्षा और नौकायन की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्ध है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता तभी संभव है जब तटीय देश के अधिकारों का सम्मान किया जाए।

    ईरान से भारत आ रहे जहाज

    वहीं केंद्र सरकार ने शनिवार को उन खबरों और सोशल मीडिया दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण ईरान का कच्चा तेल भारत के वाडिनार से चीन भेज दिया गया। सरकार ने इन दावों को ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ और भ्रामक बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

    August 5, 2026

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    20 मिनट में 7 धमाकों से दहला दुबई, वीडियो बनाने वाले दो लोग भी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.