Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पावर कंपनी के डायरेक्टर श्री पाठक को भावभीनी विदाई
    • लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज
    • 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण
    • प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन
    • स्कूल से शराब पीकर घर लौटा छात्र, शिकायत पर प्रिंसिपल ने की जांच तो हुआ बड़ा खुलासा
    • भारत की विकास गाथा के केंद्र में महिलाएँ-श्रीमती विजया रहाटकर
    • कोमालिका बारी से अंजलि मुंडा तक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स ने भविष्य की प्रतिभाओं की मजबूत पाइपलाइन दिखाई
    • प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»समुद्र किनारे महिला ने जिसे समझा सूखा पत्ता, हाथ में उठाते ही बाहर निकला नन्हा चेहरा
    अजब गजब

    समुद्र किनारे महिला ने जिसे समझा सूखा पत्ता, हाथ में उठाते ही बाहर निकला नन्हा चेहरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समुद्र किनारे टहलते हुए हमें अक्सर कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जिन्हें हम कचरा या सूखा पत्ता समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन फ्लोरिडा के एक बीच पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ब्रायना वार्नर के साथ जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. दरअसल, ब्रायना वार्नर और उनके बॉयफ्रेंड फ्लोरिडा के पास-ए-ग्रिल बीच (Pass-a-Grille Beach) पर घूमने गए थे, जहां हाल ही में खराब मौसम के बाद समुद्र ने काफी सारा मलबा किनारे पर धकेल दिया था. वहां पर उन्हें एक सूखा पत्ता दिखा, जो थोड़ा अजीब था. ऐसे में ब्रायना ने उसे हाथ में उठा लिया, लेकिन तभी अचानक उसके भीतर से एक नन्हीं सी आंख और मुंह बाहर निकल आया. अगले ही पल उन्हें अहसास हुआ कि यह कोई साधारण पत्ता नहीं, बल्कि समुद्री जीव का अंडा था, जिसके भीतर एक नन्हीं जान अपनी जिंदगी की पहली सांस लेने के लिए छटपटा रही थी.

    बता दें कि खराब मौसम के बाद समुद्र से बाहर आए मलबे की जांच करने के लिए ब्रायना वहां गई थीं, तब उनकी नजर एक अजीबोगरीब चीज पर पड़ी जो बिल्कुल सूखे पत्ते जैसी दिख रही थी. ब्रायना ने जैसे ही उसे उठाया, उन्हें महसूस हुआ कि इसकी बनावट कुछ अलग है. ब्रायना ने कहा कि मैं बस उसे एकटक देख रही थी और मुझे लगा कि इसका आकार बहुत ही अजीब है. फिर गौर से देखने पर उन्हें एहसास हुआ कि यह दरअसल एक मर्मेड पर्स है. मर्मेड पर्स उन सुरक्षा कवच या केसिंग को कहा जाता है जो शार्क, स्टिंगरे और स्केट जैसी मछलियों के अंडों के चारों ओर होते हैं. आमतौर पर जब ये किनारे पर मिलते हैं, तो खाली होते हैं, क्योंकि बच्चे पहले ही निकल चुके होते हैं. ब्रायना को उम्मीद नहीं थी कि इस सूखे पड़े कवच के अंदर कोई जान बची होगी. लेकिन जब उन्होंने इसे धूप की रोशनी के सामने रखकर देखा, तो वह दंग रह गईं.

    कवच के भीतर एक छोटा सा भ्रूण हलचल कर रहा था. ब्रायना जानती थीं कि अगर यह धूप में सूख गया, तो अंदर मौजूद जीव मर जाएगा. उन्होंने तुरंत उसे सुरक्षित रूप से एक टाइड पूल (ज्वार के पानी से बने गड्ढे) में चट्टानों के नीचे रख दिया, ताकि उसे नमी मिलती रहे. इसके बाद उन्हें वहां 6-7 और ऐसे ही मर्मेड पर्स मिले, जिन्हें उन्होंने एक-एक कर पानी में पहुंचाया. जब ब्रायना ने आखिरी मर्मेड पर्स उठाया, तो वह बाकी सब से अलग और काफी सख्त महसूस हो रहा था. जैसे ही वह उसे लेकर पानी की ओर बढ़ीं, उन्हें अपने हाथों में हलचल महसूस हुई. अचानक उस कवच के एक सिरे से एक छोटा सा मुंह बाहर निकला और ब्रायना की ओर देखने लगा. ब्रायना कहती हैं, ‘वह पल मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था, मैं समझ ही नहीं पाई कि मैं क्या देख रही हूं.’ देखते ही देखते चंद सेकंड के भीतर वह नन्हा जीव पूरी तरह से अंडे से बाहर निकल आया और ब्रायना की हथेली पर रेंगने लगा.

    फिर चला गया गहरे पानी में!
    ब्रायना ने देखा कि किनारे पर लहरें बहुत तेज थीं, इसलिए उन्होंने उस नन्हे जीव को अपनी हथेली पर उठाकर थोड़े गहरे और शांत पानी में ले जाने का फैसला किया. जैसे ही उन्होंने उसे पानी में छोड़ा, वह जीव तुरंत रेत की गहराई में जाकर छिप गया. यह उसकी प्राकृतिक प्रवृत्ति थी. बाद में रिसर्च करने पर ब्रायना को पता चला कि उनकी हथेली पर जन्म लेने वाला वह जीव एक क्लीयरनोज स्केट (Clearnose Skate) था. यह मछली परिवार का एक सदस्य है, जो देखने में स्टिंगरे जैसा लगता है. ब्रायना वार्नर का यह अनुभव दुनिया भर के सैलानियों के लिए एक बड़ी सीख है. अक्सर लोग बीच पर मिलने वाली अनजान चीजों को कचरा समझकर फेंक देते हैं या उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं. ब्रायना कहती हैं, ‘समुद्र तट पर ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिन्हें हम नहीं जानते कि वे जीवित हैं या हमारे पर्यावरण के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं.’ उन्होंने उस खाली हो चुके ‘मर्मेड पर्स’ को एक यादगार के तौर पर अपने पास रख लिया है, जो याद दिलाता है कि जब उन्होंने एक नई जिंदगी को अपनी आंखों के सामने शुरू होते देखा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    4 बार गर्भपात और 86 लाख रुपये बर्बाद, 47 की उम्र में बनी मां

    April 7, 2026

    हर नोट पर क्यों लिखा होता है A,B,C,D? हर एल्फाबेट का अलग मतलब

    April 5, 2026

    आखिर कितनी होती है एयर होस्टेस की सैलरी?, हर महीने कमाती है इतने पैसे

    April 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.