Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अल्लू अर्जुन की फिल्म से कल हटेगा AA22XA6 के टाइटल पोस्टर से पर्दा
    • Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती
    • मौसम ने बदली करवट: कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • भिलाई स्टील प्लांट में आग का भयंकर हादसा! पीबीएस 2 में ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, 5 कर्मी झुलसे…
    • ₹39990 में मिल रहा iPhone 15, एक्सचेंज पर कमाल का ऑफर
    • बॉलीवुड के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता जीतेन्द्र आज अपने 84वें जन्मदिन का मना रहे जश्न…
    • वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
    • रु 40 से 2000 पहुंचा शिप बनाने वाली इस कंपनी का शेयर! अब देश के सबसे बड़े जहाज बनाने का मिला ऑर्डर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बंगाल में 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोट लिस्ट से हटे,  जिलावार आंकड़े आए सामने
    मुख्य समाचार

    बंगाल में 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोट लिस्ट से हटे,  जिलावार आंकड़े आए सामने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट आ गया है। चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर बड़ा और अहम डेटा जारी किया है। इस बार खास बात यह रही कि आयोग ने पहली बार जिलावार तरीके से नाम जोड़ने और हटाने की पूरी जानकारी सार्वजनिक की है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो तस्वीर काफी बड़ी और जटिल दिखती है। आयोग के मुताबिक, अब तक कुल 90.66 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह बड़ा डेटा माना जा रहा है।

    दो चरणों में हुआ बड़ा बदलाव

    दिसंबर 2025 में जब ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई, तब ही करीब 58.2 लाख नाम हटाए गए थे। इसके बाद फरवरी 2026 में अंतिम सूची तक 5.46 लाख और नाम हटाए गए। यानी शुरुआती स्तर पर ही बड़ी संख्या में बदलाव कर दिए गए थे, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। आयोग ने बताया कि करीब 60 लाख से अधिक मामलों को ‘लॉजिकल विसंगति’ के आधार पर जांच के लिए रखा गया था। आसान भाषा में कहें तो ये वो नाम थे, जिनमें डेटा गड़बड़ी, डुप्लीकेशन या अन्य तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। इन मामलों को ‘अंडर एडजुडिकेशन’ यानी न्यायिक जांच की श्रेणी में रखा गया। फिर अधिकारियों ने एक-एक केस की समीक्षा की।

    जांच के बाद क्या निकला?

    अब तक लगभग 59.84 लाख मामलों का निपटारा हो चुका है। इस जांच से जो नतीजे सामने आए उसमें करीब 32.68 लाख लोगों के नाम दोबारा जोड़े गए (यानि वे पात्र पाए गए), जबकि 27.16 लाख नाम स्थायी रूप से हटा दिए गए (अयोग्य पाए गए), इससे साफ है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी थे जिनके नाम गलती से हट गए थे, लेकिन जांच के बाद उन्हें वापस शामिल कर लिया गया।

    पहली बार जिलावार डेटा

    इस पूरी कवायद में सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि आयोग ने जिलावार एडिशन और डिलिशन का डेटा सार्वजनिक किया। पहले ऐसा नहीं होता था। इससे अब यह समझना आसान होगा कि किस इलाके में कितने बदलाव हुए और क्यों हुए।

    कब होंगे चुनाव?

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें पहले ही सामने आ चुकी हैं। पहला चरण 23 अप्रैल (152 सीटों पर वोटिंग) और दूसरा चरण 29 अप्रैल (बाकी 142 सीटों पर मतदान) को होगा। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ दी गवाही बहुओं के साथ दुराचार के मामले में दिलवाई कठोर सजा…

    April 7, 2026

    कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पिता-पुत्र की हत्या मामले में कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा

    April 7, 2026

    छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.