Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अल्लू अर्जुन की फिल्म से कल हटेगा AA22XA6 के टाइटल पोस्टर से पर्दा
    • Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती
    • मौसम ने बदली करवट: कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • भिलाई स्टील प्लांट में आग का भयंकर हादसा! पीबीएस 2 में ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, 5 कर्मी झुलसे…
    • ₹39990 में मिल रहा iPhone 15, एक्सचेंज पर कमाल का ऑफर
    • बॉलीवुड के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता जीतेन्द्र आज अपने 84वें जन्मदिन का मना रहे जश्न…
    • वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
    • रु 40 से 2000 पहुंचा शिप बनाने वाली इस कंपनी का शेयर! अब देश के सबसे बड़े जहाज बनाने का मिला ऑर्डर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ दी गवाही बहुओं के साथ दुराचार के मामले में दिलवाई कठोर सजा…
    मुख्य समाचार

    एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ दी गवाही बहुओं के साथ दुराचार के मामले में दिलवाई कठोर सजा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Judge and gavel in courtroom
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान – जोधपुर जिले में एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है जिसने अपनी बहुओं को इंसाफ दिलाने के लिए अपने ही बेटे से भिड़ गई. इस मां ने बेटे के लिए मोह को त्याग कर मानवता, न्याय और सच्चाई का रास्ता चुना. जोधपुर की एक पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने एक आरोपी को अपने ही दो छोटे भाइयों की पत्नियों के साथ दुराचार का दोषी ठहराया और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई.

    क्या है पूरा मामला?

    यह मामला पांच साल पुराना है. जोधपुर के पीपाड़ थाने के एक गांव में जुलाई 2021 में एक परिवार की ओर से मामला दर्ज किया गया. इसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने परिवार की छोटी बहू के साथ दुराचार करने की कोशिश की जब वह सो रही थी. लेकिन उसके चिल्लाने पर सास चली आई और आरोपी बेटा भाग गया.

    इसके बाद यह भी पता चला कि आरोपी ने कुछ समय पहले बड़ी बहू के साथ भी दोपहर में दुराचार किया था जब वह शौच के लिए बाहर गई थी. बड़ी बहू ने इस घटना के बारे में अपने पति को भी बताया था. लेकिन लोक-लाज की वजह से उन्होंने इस घटना के बारे में किसी और को नहीं बताया. लेकिन छोटी बहू के साथ दोबारा ऐसी घटना होने के बाद छोटी बहू ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

    मां की गवाही रही निर्णायक

    इस पूरे मामले में मां की भूमिका सबसे अहम रही. उसने ना सिर्फ अपनी बहुओं को बचाया बल्कि पहले उसने पुलिस में भी अपना बयान दर्ज करवाया, और बाद में जब अदालत में गवाही देने का समय आया तब भी उसने अपना मन नहीं बदला. उसने अपने ही बेटे को आदतन अपराधी बताते हुए उसे कड़ी से कड़ी सजा देने का अनुरोध किया.

    सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराया और 10 साल की सख्त कैद और 85 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई. 

    फैसले में मानस की चौपाई

    पॉक्सो विशेष अदालत के न्यायाधीश डॉ. दुष्यंत दत्त ने अपने फैसले में रामचरितमानस तथा कई श्लोकों का उल्लेख करते हुए इस अपराध को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर सजा आवश्यक है. उन्होंने फैसले में लिखा – ‘अनुजवधू भगिनी सुतनारी, कन्या सम एति चारि. एहि को देख कुदृष्टि से, ताहि बधे कछु पाप न होई.’ तुलसीदास जी ने इन पंक्तियों में लिखा है छोटे भाई की पत्नी, बहन, पुत्र की पत्नी एवं स्वयं की पुत्री अपनी पुत्री के समान होती हैं और इन पर बुरी नजर डालता है तो उसे सजा देने में पाप नहीं लगता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोट लिस्ट से हटे,  जिलावार आंकड़े आए सामने

    April 7, 2026

    कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पिता-पुत्र की हत्या मामले में कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा

    April 7, 2026

    छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.