Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा संयंत्र से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    • घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बेहोश, देश चलाने के काबिल नहीं-दावा
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बेहोश, देश चलाने के काबिल नहीं-दावा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों ने एक आकलन में कहा है कि ईरान के नये सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ‘बेहोश’ हैं और वो फिलहाल ‘देश चलाने के काबिल नहीं हैं।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई का ईरान के पवित्र शहर कोम में एक ‘गंभीर’ मेडिकल स्थिति के लिए इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि मोजतबा खामेनेई जो 56 साल के हैं वो देश के सुप्रीम लीडर तब बने थे जब 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की तरफ से किए गये हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

    सुप्रीम लीडर बनने के बाद से मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है और कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो हमले में गंभीर घायल है। अमेरिका-इजरायल के खुफिया आकलन रिपोर्ट में भी यही कहा गया है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस आकलन रिपोर्ट में उनका लोकेशन बता दिया गया है। यानि उनका पता चल गया है जिसके बाद आशंका है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों में उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

    मोजतबा खामेनेई देश चलाने के काबिल नहीं- खुफिया आकलन

    ईरान सरकार ने पहले कहा था कि इजरायली हमले में मोजतबा खामेनेई के पैर में हल्की चोट है लेकिन उसके बाद से उनकी स्थिति को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिस खुफिया मेमो में उनकी स्थिति का जिक्र किया गया है वो अमेरिका-इजरायल ने अपने खाड़ी देशों के सहयोगियों के साथ साझा किया है। यह नया राजनयिक मेमो बताता है कि उनकी हालत पहले की तुलना में कहीं ज्यादा नाजुक है। इसमें लिखा है ‘मोजतबा खामेनेई का कोम में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है और वे शासन के किसी भी फैसले लेने की प्रक्रिया में शामिल होने में असमर्थ हैं।’

    फिलहाल यह साफ नहीं है कि युद्ध के पहले दिन घायल होने के बाद से ही वे बेहोश हैं या उन्हें बाद में कोई और चोट लगी है। यह पहली बार है जब सुप्रीम लीडर बनने के बाद से ईरान के अंदर उनकी मौजूदगी की जगह सार्वजनिक की गई है हालांकि यह माना जाता है कि अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों के पास यह जानकारी कुछ समय से थी। कोम को देश की धार्मिक राजधानी माना जाता है और खुफिया एजेंसियों का दावा है कि अली खामेनेई का शव भी वहीं है जिसे दफनाने की तैयारी चल रही है।

    कोम में बड़ा मकबरा बनाने की तैयारी

    मेमो में यह भी कहा गया है कि शहर में ‘एक बड़ा मकबरा बनाने’ का काम चल रहा है जिसमें ‘एक से ज़्यादा कब्रों’ के लिए जगह होगी। इससे यह संकेत मिलता है कि परिवार के सदस्यों को दिवंगत सुप्रीम लीडर के साथ ही दफनाया जा सकता है। अली खामेनेई के लिए राजकीय अंतिम संस्कार पहले ही टाल दिया गया था और शासन ने इसके पीछे ‘अभूतपूर्व भीड़ जुटने की आशंका’ को वजह बताया था। सत्ता संभालने के बाद से जूनियर खामेनेई के नाम से दो बयान जारी किए गए हैं लेकिन दोनों ही बयान सरकारी टेलीविज़न पर एंकरों द्वारा पढ़े गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आखिर कौन है यह 30 साल का नौजवान जिसने इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदा 670 करोड़ का महल…

    August 21, 2026

    ईरान के खिलाफ अमेरिका की बड़ी आर्थिक कार्रवाई, लगाए जाएंगे ‘इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध’

    August 21, 2026

    लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.