Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती
    खेल

    Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पेरिस 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में भारत की पदक की उम्मीदों की अगुवाई करेंगे। यह चैंपियनशिप मंगलवार से चीन के निंगबो में शुरू होने वाली है। 2026 की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप लगातार तीसरी बार है जब यह महाद्वीपीय प्रतियोगिता निंगबो में आयोजित की जा रही है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अब तक दो बार एशियाई चैंपियन का खिताब जीता है। दिनेश खन्ना 1965 में पुरुषों के एकल (सिंगल्स) चैंपियन बने थे, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 2023 में पुरुषों के युगल (डबल्स) का खिताब जीता था। देश के शटलरों ने इस प्रतियोगिता में कई कांस्य पदक भी जीते हैं।

    सात्विक-चिराग को इस बार के टूर्नामेंट में खेलना था, लेकिन सात्विक के कंधे में चोट लगने के कारण उन्होंने आखिरी समय पर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। हरिहरन अमसकारुणन-एमआर अर्जुन और पृथ्वी केआर-साई प्रतीक के, निंगबो में पुरुषों के युगल वर्ग में भारत की ओर से दोहरी चुनौती पेश करेंगे। पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु, जो महिलाओं की एकल बैडमिंटन रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं, महिलाओं के एकल वर्ग में भारत की शीर्ष खिलाड़ी होंगी।

    सिंधु, जो 2014 और 2022 की एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रही हैं, जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचने के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी कर रही हैं। चोट से उबरने के बाद, 30 वर्षीय सिंधु पिछले महीने ऑल इंग्लैंड ओपन में वापसी करने वाली थीं, लेकिन उन्हें अपनी योजना टालनी पड़ी। मालविका बंसोड़, उन्नति हुड्डा और उभरती हुई खिलाड़ी तन्वी शर्मा महिलाओं के वर्ग में सिंधु का साथ देंगी।

    राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन, ऑल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता रहने के बाद निंगबो में होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 24 साल के सेन 2018 के जूनियर एशियन चैंपियन हैं। विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत भी पिछले साल के यूएस ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी के साथ मैदान में होंगे।

    ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी महिला डबल्स में भारत की चुनौती की अगुवाई करने वाली थी, लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया। हालांकि, इस वर्ग में तीन भारतीय टीमें मुकाबले में होंगी। मिक्स्ड डबल्स में देश के लिए ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो मुख्य आकर्षण हैं। क्रास्टो और कपिला ही एकमात्र ऐसे भारतीय थे जो पिछले साल की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचे थे।

    बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026: भारतीय टीम
    पुरुष सिंगल्स: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय
    पुरुष डबल्स: हरिहरन अमसकरुणन-एम आर अर्जुन, पृथ्वी के आर-साई प्रतीक के
    महिला सिंगल्स: पीवी सिंधु, मालविका बंसोड़, उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा
    महिला डबल्स: कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी, प्रिया कोंजेंगबम-श्रुति मिश्रा, अश्विनी भट के-एस गौतम
    मिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो, रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी, आशिथ सूर्य-अमृता प्रमुतेश

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!

    August 4, 2026

    IND vs SL : गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, बुमराह के बहार होने पर मिली जगह

    August 3, 2026

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.