Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शराब के नशे में पिता-चाचा की हत्या, आरोप में युवक गिरफ्तार
    क्राइम

    शराब के नशे में पिता-चाचा की हत्या, आरोप में युवक गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क। दिल्ली के उत्तम नगर में शराब के नशे में हुए झगड़े में अपने पिता और चाचा की हत्या करने के आरोप में 22-वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी ईश्वर फरार था, लेकिन उसे सोमवार को पकड़ लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार अप्रैल को पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना मिली, जिसके आधार पर देवेंद्र कुमार (50) और उनके भाई अमित (48) के शव एक कमरे से बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि कमरा अस्त-व्यस्त पड़ा था और वहां शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। 

    जांच दल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दोनों व्यक्तियों की मौत हमले के कारण लगी आंतरिक चोटों से हुई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ‘कर्मचारी राज्य बीमा निगम’ (ईएसआईसी) में कार्यरत देवेंद्र हाल में अपने भाई और बेटे के साथ किराये के मकान में रहने आये थे। अधिकारी के मुताबिक, मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल की रात को उसे अपने किरायेदार के यहां झगड़े की सूचना मिली और जब वह मौके पर पहुंचा, तो ईश्वर ने दरवाजा खोला। 

    अधिकारी ने मकान मालिक के हवाले से बताया कि ईश्वर नशे की हालत में लग रहा था तथा उसे शांत करने के बाद वह (मकान मालिक) अपने घर लौट गया। उन्होंने बताया कि बाद में मकान मालिक को सूचना मिली कि देवेंद्र की हत्या कर दी गई है, और जब वह दोबारा घर पहुंचा तो उसे दोनों भाई मृत मिले। 

    अधिकारी ने बताया, ”ईश्वर ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान अपने पिता और चाचा पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। उसे मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।” 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.