Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पावर कंपनी के डायरेक्टर श्री पाठक को भावभीनी विदाई
    • लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज
    • 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण
    • प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन
    • स्कूल से शराब पीकर घर लौटा छात्र, शिकायत पर प्रिंसिपल ने की जांच तो हुआ बड़ा खुलासा
    • भारत की विकास गाथा के केंद्र में महिलाएँ-श्रीमती विजया रहाटकर
    • कोमालिका बारी से अंजलि मुंडा तक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स ने भविष्य की प्रतिभाओं की मजबूत पाइपलाइन दिखाई
    • प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»2 अलग-अलग सड़क हादसे, दो बाइक सवार युवकों की गई जान
    मुख्य समाचार

    2 अलग-अलग सड़क हादसे, दो बाइक सवार युवकों की गई जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झज्जर : झज्जर जिले के सिलानी गांव के पास देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौत हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। 

    मृतकों की पहचान 21 वर्षीय दीपक पुत्र देवेंद्र,निवासी गांव सिलानी (झज्जर) और 31 वर्षीय नवीन पुत्र महेश,निवासी रेवाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हादसे अलग-अलग स्थानों पर हुए, लेकिन दोनों ही मामलों में अज्ञात वाहन चालकों ने टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दोनों मृतकों के शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्कूल से शराब पीकर घर लौटा छात्र, शिकायत पर प्रिंसिपल ने की जांच तो हुआ बड़ा खुलासा

    April 7, 2026

    कोमालिका बारी से अंजलि मुंडा तक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स ने भविष्य की प्रतिभाओं की मजबूत पाइपलाइन दिखाई

    April 7, 2026

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन,528 किलोलीटर का आबंटन जारी…

    April 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.