Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजली जीवन का अहम अंग, इसकी साइबर सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहना आवश्यक – एमडी श्री शुक्ला
    • असम,पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में NDA सरकार होने से बंद हो जाएगी घुसपैठ, गृह मंत्री
    • विदेश मंत्री एस जयशंकर भूले नाम तो गुस्सा हो गईं पूर्व DGP आर श्रीलेखा
    • बंगाल में ममता की नींद उड़ाएंगे ओवैसी
    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, खेल स्थलों को देखने के लिए गुजरात पहुंची CWG स्पोर्ट टीम
    • बेड के अंदर मिला महिला का शव, घंटे भर साथ रहा आरोपी; अफेयर में हत्या की आशंका
    • दोस्त की शादी में डांस कर रहा था युवक, अचानक जमीन पर गिरा, दिल का दौरा पड़ने से मौत 
    • प्रतियोगी परीक्षा, एसओजी की सख्त कार्रवाई, 250 संदिग्ध और 30 की रिपोर्ट तैयार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
    मुख्य समाचार

    मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुंदरनगर । सुंदरनगर में 22 वर्षीय युवती ने एक युवक द्वारा लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर देर शाम आत्महत्या कर ली। हाल ही में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोने वाली इस बेटी के अरमान हकीकत बनने से पहले ही बिखर गए। पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार, पिता किशोर चंद निवासी गांव रोपा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर ने बताया कि उसकी पुत्री हाल ही में बीएससी नर्सिंग कर चुकी थी और इन दिनों प्रशिक्षण ले रही थी। परिवार की उम्मीदों का केंद्र बनी यह बेटी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही थी, लेकिन मानसिक तनाव से जूझ रही थी। 

    परिजनों के अनुसार युवती ने कुछ दिन पहले बताया था कि चंडीगढ़ निवासी युवक उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा था और मिलने के लिए दबाव बना रहा था। युवती उससे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती थी, लेकिन लगातार हो रही इस प्रताडना ने उसके मन को गहराई तक आहत कर दिया। 

    बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल को भी आरोपी ने उसे कई बार कॉल कर मिलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इस निरंतर मानसिक दबाव ने होनहार बेटी के आत्मविश्वास को इस कदर तोड़ दिया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद जब परिजनों ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से युवती द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसकी पीड़ा और मजबूरी साफ झलक रही थी। यह नोट अब इस पूरे मामले का अहम साक्ष्य बन गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विदेश मंत्री एस जयशंकर भूले नाम तो गुस्सा हो गईं पूर्व DGP आर श्रीलेखा

    April 8, 2026

    बंगाल में ममता की नींद उड़ाएंगे ओवैसी

    April 8, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, खेल स्थलों को देखने के लिए गुजरात पहुंची CWG स्पोर्ट टीम

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.