Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजली जीवन का अहम अंग, इसकी साइबर सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहना आवश्यक – एमडी श्री शुक्ला
    • असम,पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में NDA सरकार होने से बंद हो जाएगी घुसपैठ, गृह मंत्री
    • विदेश मंत्री एस जयशंकर भूले नाम तो गुस्सा हो गईं पूर्व DGP आर श्रीलेखा
    • बंगाल में ममता की नींद उड़ाएंगे ओवैसी
    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, खेल स्थलों को देखने के लिए गुजरात पहुंची CWG स्पोर्ट टीम
    • बेड के अंदर मिला महिला का शव, घंटे भर साथ रहा आरोपी; अफेयर में हत्या की आशंका
    • दोस्त की शादी में डांस कर रहा था युवक, अचानक जमीन पर गिरा, दिल का दौरा पड़ने से मौत 
    • प्रतियोगी परीक्षा, एसओजी की सख्त कार्रवाई, 250 संदिग्ध और 30 की रिपोर्ट तैयार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी
    क्राइम

    स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में आज युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो फाइनेंस का काम करता था। 

    पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

    जानकारी के अनुसार हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

    बताया जा रहा है कि आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीघल गांव में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेड के अंदर मिला महिला का शव, घंटे भर साथ रहा आरोपी; अफेयर में हत्या की आशंका

    April 8, 2026

    चेकिंग के दौरान भागा हरियाणा का युवक, जंगल में घुसकर चलाई गोली, पुलिस ने पकड़ा

    April 8, 2026

    बिना तलाक लिए भाभी से कर ली शादी, कोर्ट पहुंच गई पहली पत्नी

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.