Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»विदेश मंत्री एस जयशंकर भूले नाम तो गुस्सा हो गईं पूर्व DGP आर श्रीलेखा
    मुख्य समाचार

    विदेश मंत्री एस जयशंकर भूले नाम तो गुस्सा हो गईं पूर्व DGP आर श्रीलेखा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम: केरल में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है लेकिन राज्य में पूर्व डीजीपी और बीजेपी नेता आर श्रीलेखा का गुस्सा चर्चा में बना हुआ है। दरअसल विदेश मंत्री एस जयशंकर के श्रीलेखा का नाम नहीं लेने पर वह मंच उठकर चली गई थीं। उन्होंने एक तरीके से वॉकआउट कर दिया है।बीजेपी नेताओं ने इस स्थिति को संभाला और फिर श्री लेखा को मनाया। इसके बाद वह लौट मंच पर आईं। श्रीलेखा अभी तिरुवनंतपुरम नगर निगम के संस्था मंगलम वार्ड से पार्षद हैं। बीजेपी ने उन्हें केरलम् विधानसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम की वट्टियूरकावु (Vattiyoorkavu) सीट से टिकट दिया है। इस सीट से कांग्रेस ने के मुरलीधन और सीपीआई एम ने वी के प्रशांत को उतारा है।

    वर्चुअल कार्यक्रम में हुई यह घटना

    केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी आर. श्रीलेखा ने बीजेपी से जुड़ने और तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव लड़ने के बाद देशभर की सुर्खियों में रही थीं। उन्हें मेयर का दावेदार भी माना गया था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। ताजा मामले में उनकी नाराजगी का कारण यह था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने वर्चुअल भाषण में इस महिला उम्मीदवार का नाम नहीं लिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और नेमम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के साथ ही इस महिला उम्मीदवार के साथ वाली सीट से बीजेपी उम्मीदवार का नाम लिया, जबकि यह सभा जहां हो रही थी वह आर श्रीलेखा के क्षेत्र में थी।जयशंकर के उनका नाम नहीं को आर श्रीलेखा बर्दाश्त नहीं कर पाई और मंच छोड़ दिया।

    बीजेपी ने नेताओं ने स्थिति को संभाला

    इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बहुत मान मनौव्वल के बाद फिर से इस महिला उम्मीदवार को मंच पर बुलाया। उन्होंने यह भी कहा कि उसे यह भी कहा कि जयशंकर मूलतः नौकरशाह हैं। वह कोई नेता नहीं हैं। इस प्रकरण के बाद चर्चा यह है कि वह पहले चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं। इसके पीछे उनका तर्क था कि बीजेपी जो वादा करती है। उसे पूरा नहीं करती है। यह कहा जा रहा है कि आर श्रीलेखा को जब बीजेपी ने पार्षद का चुनाव लड़ाया था। उस वक्त पर उन्हें बड़े पद का भरोसा दिया गया था। श्रीलेखा 1987 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और केरल की पहली महिला डीजीपी के रूप में रिटायर हुई थीं। वे अक्टूबर 2024 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 140 है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.