Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च रनों की पारी
    खेल

    अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च रनों की पारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का 15वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा. जारी सीजन में अभी तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं. अब सही मायने में बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज और गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप को लेकर रेस शुरू हो चुकी है. यहां हम आपको आईपीएल के कुछ मुख्य आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं, जैसे अभी तक किस गेंदबाज का स्पेल सबसे बेहतरीन रहा. किस बल्लेबाज ने सर्वोच्च रनों की पारी खेली है, किसके पास ऑरेंज और किसके पास पर्पल कैप है.

    आईपीएल में ऑरेंज कैप वो खिलाड़ी पहनता है, जिसके नाम सीजन में सबसे ज्यादा रन होते हैं. मैचों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बदलते रहते हैं, अंत में जिसके पास ये कैप रहती है उसे अवार्ड और प्राइज मनी मिलती है. ऐसे ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए पर्पल कैप होती है. नीचे जो आंकड़े दिए गए हैं वो IPL 2026 के 14 मैचों के बाद तक के दिए गए हैं.

    ऑरेंज कैप किसके पास है?

    अभी ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल के पास है, जो IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. जायसवाल ने 3 मैचों में 170 की स्ट्राइक रेट से कुल 170 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं, जो अपने पिछले मैच में खाता नहीं खोल पाए. उन्होंने 3 मैचों में 160 रन बनाए हैं. देखें अभी टॉप-5 रन स्कोरर.

    • यशस्वी जायसवाल (RR)- 170 
    • समीर रिजवी (DC)- 160 
    • हेनरिक क्लासेन (SRH)- 145 
    • वैभव सूर्यवंशी (RR)- 122 
    • रोहित शर्मा (MI)- 118

    पर्पल कैप होल्डर

    अभी पर्पल कैप रवि बिश्नोई के पास है. राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. उनसे पीछे प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए. राशिद खान (GT), लुंगी एनगिडी (DC), नंद्रे बर्गर (RR), वैशाख विजय कुमार (PBKS), जैकब डफी (RCB), अंशुल कंबोज (CSK) के 5-5 विकेट हैं.

    IPL 2026 में सर्वोच्च स्कोर (व्यक्तिगत)

    जारी संस्करण के शुरूआती 14 मैचों में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रन बनाए थे. हालांकि ये मैच दिल्ली कैपिटल्स 1 रनों से हार गई थी.

    IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल

    रवि बिश्नोई अभी तक सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले गेंदबाज हैं. राजस्थान रॉयल्स में शामिल बिश्नोई ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. उनके आलावा अभी ब्लेसिंग मुजारबानी हैं, जिन्होंने एक मैच में 4 विकेट लिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी जो खुद बच्चा उसने बुमराह को बच्चों की तरह मारा, पांच छक्के से बदल गया आईपीएल का इतिहास

    April 8, 2026

    Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती

    April 7, 2026

    SRH पर जीत के बाद पंत के मैजिक मूव्स ने लूटी महफिल…

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.