Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे…दर्दनाक मौत
    • दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टला स्टेयरिंग फेल होने से बस रेलवे ट्रैक पर गिरी…
    • बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 
    • भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल
    • पत्थर गिरने/भूस्खलन का खतरा, J&K में वाहन चालकों के लिए अहम खबर… 
    • खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
    • भाभी कमल कौर की मां ने कर दिए बड़े खुलासे, अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार
    • किसी बात को लेकर बहस, पत्थर से पति का सिर कुचला, फिर पूरी रात शव के पास बैठी रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»राज्यसभा में हरिवंश की हैट्रिक!, राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत
    मुख्य समाचार

    राज्यसभा में हरिवंश की हैट्रिक!, राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का बतौर निर्वाचित सदस्य कार्यकाल आज, यानी 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। आज उनकी विदायगी के मौके पर उन्हें उच्च सदन का एक और कार्यकाल मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपने विशेष कोटे से राज्यसभा सांसद चुना है। इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अब यह स्पष्ट है कि अगले 6 वर्षों तक उच्च सदन में हरिवंश इस पद को संभालेंगे।

    तीसरी बार संभालेंगे पद

    हरिवंश के लिए राज्यसभा सदस्य के रूप में यह तीसरा कार्यकाल होगा। संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राष्ट्रपति को साहित्य, कला, विज्ञान और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों के 12 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मनोनीत करने का अधिकार है। हरिवंश को एक नामित सदस्य की सेवानिवृत्ति से खाली हुई सीट पर जगह दी गई है। हरिवंश की पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) ने इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था। इसके बाद उनकी संसदीय पारी पर विराम लगने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने उन्हें चुनकर नया जीवनदान दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले हरिवंश पेशे से दिग्गज पत्रकार भी रहे हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया (जयप्रकाश नगर) के निवासी हरिवंश पहली बार अप्रैल 2014 में जेडीयू के टिकट पर राज्यसभा पहुँचे थे।

    2018 में पहली बार बने थे उपसभापति

    हरिवंश का अब तक का कार्यकाल काफी प्रभावशाली रहा है। 9 अगस्त 2018 को पहली बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए। 14 सितंबर 2020 को लगातार दूसरी बार इस गरिमामय पद के लिए निर्वाचित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे…दर्दनाक मौत

    April 10, 2026

    बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 

    April 10, 2026

    खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.