Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा संयंत्र से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    • घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»‘कहीं पिता, कहीं पति तो कहीं संतान की हत्या’ मारे जा रहे अपने!
    संपादकीय

    ‘कहीं पिता, कहीं पति तो कहीं संतान की हत्या’ मारे जा रहे अपने!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हमारे धर्मग्रंथों में माता-पिता को भगवान और पति को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है लेकिन आज के युग में लोग इन रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर अपनों की ही हत्या कर रहे हैं। इस तरह की जघन्य घटनाओं के पिछले 2 सप्ताह के दौरान सामने आए मामले निम्न में दर्ज हैं : 
    * 29 मार्च को ‘कौशांबी’ (उत्तर प्रदेश) के ‘अजरौली’ गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 2 सगे भाइयों ने अपने पिता ‘नथन सरोज’ की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। आरोपी इस बात से नाराज थे कि उनके पिता ने अपनी दूसरी बीवी ‘सावित्रा’ से पैदा हुए बेटे ‘राहुल’ को जमीन का तीसरा हिस्सा दे दिया था। 
    पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने खेतों से शव बरामद कर लिया। 

    * 7 अप्रैल को ‘रामपुर’ (उत्तर प्रदेश) में ‘दान सिंह’ नामक व्यक्ति ने बीमे की रकम  हड़पने के लिए अपनी पत्नी ‘लता’ (25) व बेटे ‘अवांश’ (3) की कार में जलाकर हत्या कर दी और इसे सड़क हादसे का नाम दे दिया। आरोपी ने 2022 में ‘लता’ से लव मैरिज की थी और ‘लता’ के नाम पर 2 करोड़ रुपए का बीमा था। उसने अपने साथियों के साथ मिल कर यह साजिश रची।
    * 7 अप्रैल को ही ‘दिल्ली’ के ‘उत्तम नगर’ में शराब के नशे में हुए झगड़े में 22 वर्षीय ‘ईश्वर’ नामक युवक ने अपने पिता ‘दविंदर कुमार’ और चाचा ‘अमित’ की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ‘ईश्वर’ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाद में ‘मोहन गार्डन’ इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। 
    * 7 अप्रैल को ही ‘जालंधर’ के एडीशनल सैशन जज ‘विशेष कम्बोज’ ने ‘गोराया’ के गांव ‘चीमाखुर्द’ में घोटने से पीट कर अपने पिता की हत्या करने के आरोप में ‘हरकेश कुमार’ (46) नामक एन.आर.आई. को उम्र कैद और अढ़ाई लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। 
    * 7 अप्रैल को ही ‘नागपुर’ (महाराष्ट्र) के ‘जयनगर’ में 32 वर्षीय ‘रोशन शिंगरे’ का शव संदिग्ध हालात में घर में पाया गया। ‘रोशन’ के परिजनों ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी ‘प्रज्ञा’ द्वारा की गई मारपीट के कारण रोशन की मौत हुई है। 

    * 8 अप्रैल को ‘बुलंदशहर’ (उत्तर प्रदेश) के ‘सुरजावाली गांव’ में एक सौतेली मां ने अपनी 3 वर्षीय बच्ची की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
    * 8 अप्रैल को ही ‘चंदौली’ (उत्तर प्रदेश) के ‘बड़उर खुरहुजा’ गांव में एक महिला ने ननदोई के साथ मिल कर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति की मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस की जांच में मृत्यु के असल कारणों का खुलासा हो गया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 
    * 8 अप्रैल को ही ‘धार’ (मध्य प्रदेश) में ‘प्रियंका पुरोहित’ (27) नामक महिला को अपने पति ‘राजा रघुवंशी’ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार ‘प्रियंका’ ने यह साजिश अपने प्रेमी ‘कमलेश’ (33) के साथ मिल कर रची थी।  साजिश के तहत हत्यारे ‘प्रियंका’ के घर में लूट की घटना को अंजाम देने के बहाने घुसे और ‘राजा रघुवंशी’ की हत्या कर दी। ‘प्रियंका’ ने इस पूरे मामले को लूट का मामला दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा हो गया। इस तरह के मामले समाज में बढ़ रहे नैतिक पतन को दर्शाते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि रिश्तों को कलंकित होने से बचाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ईरान बनेगा ‘जापान’!

    August 21, 2026

    देश भर में ‘विरोध’, झुकीं व्यवस्थाएं

    August 20, 2026

    देशद्रोही हैं ‘दिमागी नक्सल’

    August 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.