Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे…दर्दनाक मौत
    • दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टला स्टेयरिंग फेल होने से बस रेलवे ट्रैक पर गिरी…
    • बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 
    • भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल
    • पत्थर गिरने/भूस्खलन का खतरा, J&K में वाहन चालकों के लिए अहम खबर… 
    • खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
    • भाभी कमल कौर की मां ने कर दिए बड़े खुलासे, अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार
    • किसी बात को लेकर बहस, पत्थर से पति का सिर कुचला, फिर पूरी रात शव के पास बैठी रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»रिंग में विरोधियों को धूल चटाने वाली बॉक्सर नूपुर श्योराण ने रैंप वॉक में बिखेरा जलवा…
    खेल

    रिंग में विरोधियों को धूल चटाने वाली बॉक्सर नूपुर श्योराण ने रैंप वॉक में बिखेरा जलवा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट नूपुर श्योराण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रैंप वॉक कर रही थी. लाल रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत और किसी हिरोइन से कम नहीं लग रही थी. ये वीडियो उन्होंने जनवरी में शेयर किया था. फैंस ने भी इस वीडियो को खूब प्यार दिया और एक यूजर ने लिखा, ‘आप रवीना टंडन की तरह लग रही हों.’

    इसी इवेंट का उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “आपको कोम्प्रोमाईज़ नहीं करना चाहिए, जब आप दोनों चीजें कर सकती हों.” वीडियो के पहले हिस्से में वह बॉक्सिंग कर रही हैं और दूसरे हिस्से में रैंप वॉक. लाल रंग की साड़ी, खुले बालों के साथ लाल रंग की बिंदी, उनपर जच रही थी.

    नूपुर श्योराण का जन्म 26 सितंबर, 1998 को हरियाणा के भिवानी में हुआ था. उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें बॉक्सिंग की प्रेरणा उनके पिता और दादाजी से मिली. 2005 में उनके पापा ने एक अकैडमी शुरू की, जिसमें काफी ऐसे बच्चे आते थे जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती थी. जब वह मैडल लेकर आते थे, तब उन्हें देखकर ही नूपुर ने सोचा था कि उन्हें भी बॉक्सर बनना है.

    नूपुर श्योराण ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉक्सिंग शुरू की. वह अब रेलवे में जॉब करती हैं. 5 बार की राष्ट्रीय चैंपियन नूपुर ने 2024 में महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. 2025, अस्ताना वर्ल्ड कप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. पिछले साल ही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च रनों की पारी

    April 9, 2026

    वैभव सूर्यवंशी जो खुद बच्चा उसने बुमराह को बच्चों की तरह मारा, पांच छक्के से बदल गया आईपीएल का इतिहास

    April 8, 2026

    Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती

    April 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.