Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हुमायूं कबीर के 2 हजार करोड़ वाले स्टिंग पर अमित शाह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
    • एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार: तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट
    • वृंदावन में यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 32 श्रद्धालु डूबे; 9 शव निकाले
    • खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
    • झरने पर फोटो ले रहीं थी तीन नाबालिग लड़कियां, डूबने से हुई मौत
    • एर्नाकुलम में 6 सीटों पर जीत हासिल करेगा NDA, ट्वेंटी20 पार्टी के प्रमुख साबू एम जैकब का दावा
    • तमिलनाडु में जयललिता की स्टाइल में प्रचार, लेकिन अंदाज अलग, दक्षिण सक्रिय हुईं शशिकला
    • रिकॉर्ड वोटिंग, असम, केरल और पुडुचेरी में बदलेगी सरकार, वोटिंग पैटर्न का असर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल
    क्राइम

    भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar News : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि मृतक के घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पश्चिमी चंपारण के लौरिया प्रखंड स्थित धोबनी पंचायत के व्यासपुर बकुलहिया वार्ड संख्या 6 की है। मृतक की पहचान मोती लाल साह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक बकरी द्वारा भात खा लेने की मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों मोतीलाल साह और मुन्ना साह के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते -देखते मामला इतना बढ़ता गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में मोतीलाल साह समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मोतीलाल साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

    इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मुन्ना साह और उनके तीन बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    किसी बात को लेकर बहस, पत्थर से पति का सिर कुचला, फिर पूरी रात शव के पास बैठी रही

    April 10, 2026

    11 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मोहम्मद मुन्ना ने बच्ची को 150 रूपए देकर कहा “किसी को बताना मत”

    April 10, 2026

    अररिया जिले में पार्किंग विवाद: सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की काट दी गर्दन भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत…

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.