Bihar News : बिहार के बांका जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रजौन स्थित लकड़िकोला के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में को उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब एक क्लासरूम के भीतर छात्र और छात्रा को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जब कॉलेज में नियमित कक्षाएं चल रही थीं, तभी कुछ छात्रों की नजर एक क्लासरूम पर पड़ी। वहां एक छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में देख छात्र दंग रह गए। पूरे कॉलेज परिसर में हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू किया।
कॉलेज के प्रिंसिपल मोहम्मद शाहबरुद्दीन अहमद ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि संबंधित छात्र और छात्रा दोनों को तत्काल प्रभाव से कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी छात्र समेत 4 अन्य छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसडीएम राजकुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

