Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा संयंत्र से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    • घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»डाइट में ब्राउन अंडा ले या सफ़ेद? जाने कौनसा अंडा है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
    खानपान-सेहत

    डाइट में ब्राउन अंडा ले या सफ़ेद? जाने कौनसा अंडा है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंडा कई लोगों की डाइट का जरूरी हिस्सा है। फिटनेस के लिए इंटेंस वर्कआउट करने वाले, बॉडी बिल्डर और एथलीट की डाइट में अंडे ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किए जाते हैं। अंडे की पौष्टिकता के बारे में मालूम होने के बावजूद कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनके लिए कौन सा अंडा (ब्राउन या सफेद), कितनी मात्रा में खाना सही है। इस लेख में हम आपके मन में उठने वाले सवालों के जवाब दे रहे हैं।

    ब्राउन या सफेद कौन सा अंडा ज्यादा पौष्टिक? ब्राउन और सफेद अंडे की पौष्टिकता को लेकर कई लोगों के मन में असमंजस बनी हुई है। कई लोग ये मानते हैं कि सफेद अंडों के मुकाबले ब्राउन अंडे ज्यादा पौष्टिक होते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है। ब्राउन और सफेद अंडों के पोषण में लगभग कोई अंतर नहीं होता।

    अंडे का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है। कुछ नस्लें ब्राउन अंडे देती हैं और कुछ सफेद। दोनों ही प्रकार के अंडों में लगभग समान मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    अंडे की पौष्टिकता इस बात पर निर्भर होती है कि मुर्गी को किस तरह का आहार दिया गया। अगर मुर्गी को संतुलित आहार दिया गया है तो अंडे की की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। इसका अंडे के रंग से कोई लेना-देना नहीं है। ब्राउन और सफेद अंडों के बीच न्यूट्रिशन का कोई खास अंतर नहीं होता। अंडे खरीदते समय उसके रंग की बजाय क्वालिटी और ताजगी पर ध्यान देना चाहिए।

    अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

    अंडे में सभी जरूरी अमीनो एसिड मौजूद होते हैं इसलिए इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। आमतौर पर एक मीडियम साइज अंडे में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं-

    • 6-7 ग्राम प्रोटीन
    • विटामिन बी12, डी, ए
    • कोलीन (दिमाग के लिए जरूरी)
    • हेल्दी फैट्स

    क्या रोज अंडा खाना सुरक्षित है?

    स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोज अंडा खाना सुरक्षित और फायदेमंद है। अंडा मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और एनर्जी लेवल बेहतर बनाता है। किस व्यक्ति को कितने अंडे खाने चाहिए ये उसकी उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है। अंडे को डेली डाइट में शामिल करते समय इस बात का ध्यान रखना सबसे जरूरी है कि बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ अंडा खाने से इसके पूरे फायदे मिलते हैं।

    किस उम्र में कितने अंडे खाएं ?

    हेल्दी व्यक्ति अंडा खाने के लिए नॉर्मल रूल का पालन कर सकता है, लेकिन जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उन्हें अंडे की मात्रा तय करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। हेल्दी व्यक्ति को उम्र के अनुसार कितने अंडे खाने चाहिए, इसके लिए नीचे दिए गए चार्ट को फॉलो किया जा सकता है-

    उम्रप्रतिदिन अंडे की मात्रा
    बच्चे (5-12 साल)1 अंडा
    किशोर1-2 अंडे
    वयस्क1-2 अंडे
    वर्कआउट करने वाले/एथलीट2–3 अंडे या जरूरत के अनुसा
    बुजुर्ग1 अंडा (हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार)

    क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

    अंडे को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम उसके कोलेस्ट्रॉल कंटेंट को लेकर है। अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल जरूर होता है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है। शरीर में बढ़ने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) सिर्फ अंडे से नहीं, बल्कि पूरी डाइट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।

    जंक फूड, ट्रांस फैट, स्मोकिंग और एक्सरसाइज की कमी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के ज्यादा बड़े कारण होते हैं। अगर स्वस्थ व्यक्ति सीमित मात्रा में अंडा खाए तो हार्ट डिजीज का खतरा नहीं बढ़ता। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोज 1-2 अंडे खाना पूरी तरह सुरक्षित और पौष्टिक है।

    अंडा सही मात्रा में, सही तरीके से खाएं

    ब्राउन और सफेद अंडों के बीच पोषण का बड़ा अंतर नहीं है। यह एक मिथक है कि ब्राउन अंडे ज्यादा हेल्दी होते हैं। रोज अंडा खाना ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसकी मात्रा संतुलित होनी चाहिए। इसके साथ ही उबला हुआ या पोच्ड अंडा सेहत के लिए हेल्दी विकल्प है। अंडे को ज्यादा तेल या मक्खन में फ्राई करने से बचें। बैलेंस डाइट के साथ अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है।

    (Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल

    August 21, 2026

    महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं?

    August 20, 2026

    पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.