Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी
    • गोहाना में नर्सिंग कर रही युवती की हत्या, पिता हिरासत में
    • होशियारपुर जा रही बस का ब्रेक फेल, यात्री घायल
    • बहू से संबंध, कांग्रेसी नेता के भतीजे ने घर में घुसकर मारी गोली, कर्मचारी की हालत नाजुक
    •  स्थानीय निकाय चुनाव, अहमदाबाद में भूपेंद्र पटेल, वडोदरा में हर्ष संघवी करेंगे चुनाव प्रचार
    • देहरादून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पर राजद्रोह का मुकदमा
    • देवास में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत
    • खाप पंचायत फरमान, हुक्का-पानी बंद जैसे आदेश स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लघंन-हाई कोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बहू से संबंध, कांग्रेसी नेता के भतीजे ने घर में घुसकर मारी गोली, कर्मचारी की हालत नाजुक
    क्राइम

    बहू से संबंध, कांग्रेसी नेता के भतीजे ने घर में घुसकर मारी गोली, कर्मचारी की हालत नाजुक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटियाला : शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित गांव लचकाणी में बीती रात गोली चलने की घटना सामने आई, जिसमें मार्कीट कमेटी पटियाला के कर्मचारी नवकिरण सिंह बनी खरोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आस-पास के लोग तुरंत एकत्रित हुए और घायल को संभालते हुए उसके चाचा द्वारा पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घायल नवकिरण सिंह की माता सुरिंदर कौर और उनकी मासी मनप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि उनकी बहू के कांग्रेसी नेता के भतीजे के साथ संबंध हैं। इस बात को लेकर उन्होंने कई बार अपनी बहू को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बहस बढ़ गई और उनकी बहू ने गुस्से में आकर उक्त व्यक्ति को फोन कर दिया।

    बताया गया कि इसके बाद कांग्रेसी नेता का भतीजा सीधे उनके घर पहुंच गया जहां उसकी नवकिरण सिंह के साथ बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान नवकिरण सिंह के सिर पर गंभीर चोटें लगीं। इसके बाद आरोपी ने पिस्तौल निकालकर नवकिरण सिंह को गोली मार दी, जो उनके दिल के पास से होकर गुजर गई। गोली लगने के बाद नवकिरण सिंह जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया।

    इस संबंध में जब थाना बख्शीवाला के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस टीम को घायल के बयान दर्ज करने के लिए भेज दिया गया है और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गोहाना में नर्सिंग कर रही युवती की हत्या, पिता हिरासत में

    April 12, 2026

    दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार

    April 12, 2026

    बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर बाइक को मारी टक्कर, चपेट में आया बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

    April 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.